{"_id":"63ed148ef3ef43ed590ec9f7","slug":"opportunity-to-become-technician-in-hydro-power-plant-mandi-iti-will-have-600-hours-course-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: हाईड्रो पावर प्लांट में तकनीशियन बनने का मौका, मंडी आईटीआई में होगा 600 घंटे का कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: हाईड्रो पावर प्लांट में तकनीशियन बनने का मौका, मंडी आईटीआई में होगा 600 घंटे का कोर्स
Thu, 16 Feb 2023 10:32 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 16 Feb 2023 10:32 AM IST
सार
आईटीआई मंडी पूरे भारत में पहली ऐसी आईटीआई होगी, जहां पर यह कोर्स शुरू हो रहा है। संस्थान के नोडल अफसर इंजीनियर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि आवेदन के लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता विज्ञान विषय में जमा दो पास होनी चाहिए।
विज्ञापन
आईटीआई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत की पहली फाइव एस प्रमाणित आईटीआई मंडी में अब स्माल हाइड्रो पावर प्लांट तकनीशियन तैयार होंगे। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी है। 600 घंटों का यह कोर्स इस आईटीआई में आईआईटी रूड़की के डिपार्टमेंट ऑफ हाइड्रो एंड रिन्यूएबल एनर्जी के सौजन्य से शुरू किया जा रहा है। आईटीआई मंडी पूरे भारत में पहली ऐसी आईटीआई होगी, जहां पर यह कोर्स शुरू हो रहा है। संस्थान के नोडल अफसर इंजीनियर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि आवेदन के लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता विज्ञान विषय में जमा दो पास होनी चाहिए।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, इंस्ट्रूमेंटेशन, फिटर, और इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड में आईटीआई पास और संबंधित क्षेत्र में एक वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है, या फिर इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी आवश्यक है। आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर शिवेंद्र डोगर ने बताया कि आवेदन प्रपत्र राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ग्रेड - ए) मंडी के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं या संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
पूरी तरह से निशुल्क रहेगा कोर्स
यह कोर्स पूरी तरह से निशुल्क और रेजिडेंशियल होगा। इसमे ट्रेनिंग, रहने और खाने का पूरा खर्च आईआईटी रूड़की की ओर से वहन किया जाएगा। इस पाठ्यक्रम में 50 प्रतिशत ट्रेनिंग (प्रैक्टिकल) स्माल हाइड्रो पावर प्लांट्स में ही करवाई जाएगी। इसके लिए संस्थान ने इस प्रोग्राम को चलाने के लिए प्रदेश के चार लघु हाइड्रो पावर प्लांट्स मैसर्ज साड़ाबाई इटरप्राइज प्राइवेट लिमिटेड दवाडा जिला मंडी, मैसर्स एफिनिटी इंजीनियरस हाउस नंबर. 359, वार्ड नंबर - 10 बालाबेहड़ ढालपुर जिला कुल्लू, मैसर्ज श्रीराम सयाल हाइड्रो पावर प्राइवेट लिमिटेड गांव न्यूली सब तहसील, सैंज जिला कुल्लू और मैसर्ज बारागढ़ हाइड्रो पावर प्राइवेट लिमिटेड गांव प्रीणी तहसील मनाली जिला कुल्लू से एमओयू साइन किया है।
विज्ञापन