फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   OPD may be started in may in aiims bilaspur himachal pradesh

मई अंत तक शुरू हो सकती है कोठीपुरा एम्स में ओपीडी

Mon, 26 Apr 2021 10:43 AM IST
अरविन्द ठाकुर सरोज पाठक, अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
सरोज पाठक, अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 26 Apr 2021 10:43 AM IST
विज्ञापन
OPD may be started in may in aiims bilaspur himachal pradesh
एम्स कोठीपुरा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) कोठीपुरा में मई के अंत तक ओपीडी शुरू होने की संभावना है। इससे पहले एम्स प्रबंधन ने जनवरी के अंत तक इसे शुरू करने का दावा किया गया था, लेकिन पहले कोरोना महामारी के चलते लागू लॉकडाउन और फिर किसान आंदोलन के कारण इसे शुरू करने में देरी हुई है। अब एम्स प्रबंधन और प्रदेश सरकार का दावा है कि मई के अंत तक इसे शुरू कर दिया जाएगा, ताकि कोरोना काल में प्रदेश के लोगों को इसका लाभ मिल सके।

विज्ञापन


कोठीपुरा एम्स में 18 सुपर स्पेशलिस्ट सहित 85 फैकल्टी सदस्यों की नियुक्ति कर ली गई है, जो वर्तमान में एमबीबीएस के पहले बैच के 50 प्रशिक्षुओं को पढ़ा रहे हैं। वहीं, ओपीडी शुरू होने पर ये ओपीडी में भी सेवाएं देंगे। इसके अलावा ओपीडी के अन्य स्टाफ की नियुक्ति के लिए भी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बताते चलें कि एम्स प्रबंधन जनवरी से ही ओपीडी शुरू करने की तैयारी में जुटा है, लेकिन अभी तक ओपीडी भवन में लगाई जाने वाली कई जरूरी मशीनरी कोठीपुरा एम्स नहीं पहुंची है। जनवरी में प्रबंधन ने एमबीबीएस का सत्र तो शुरू कर दिया था, लेकिन इन्हीं सब कारणों से ओपीडी शुरू नहीं कर पाया।
विज्ञापन


वन मंत्री राकेश पठानिया ने बताया कि एम्स कोठीपुरा में ओपीडी शुरू करने की औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। जो भी प्रक्रिया बाकी है, उसे मई अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं मई में इसे शुरू करने की पूरी संभावनाएं हैं। वहीं पीजीआई चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. जगत राम ने बताया कि ओपीडी भवन की औपचारिकताएं पूरी करने के तुरंत बाद ही इसे जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से इसे जनवरी में शुरू करने में समस्याएं आई थी, लेकिन अब इसे जल्द शुरू करने पर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed