{"_id":"60aa7585c57b035e7107fb2e","slug":"one-more-mucormycosis-black-fungus-patient-admitted-in-igmc-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस से पीड़ित एक और मरीज आया आईजीएमसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस से पीड़ित एक और मरीज आया आईजीएमसी
Sun, 23 May 2021 09:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 23 May 2021 09:04 PM IST
सार
नाक में ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीज बीते कल सोलन में उपचार के लिए आया था। यहां पर मरीज को ईएनटी विशेषज्ञों ने देखा और उपचार के लिए आईजीएमसी रेफर कर दिया। इस मरीज को आंख लाल होने और चेहरे पर सूजन की समस्या थी।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में ब्लैक फंगस महामारी का एक और मरीज सामने आया है। आईजीएमसी शिमला में सोलन जिले से आए कोरोना पॉजिटिव मरीज में ब्लैक फंगस बीमारी की पुष्टि हुई है। प्रदेश में ब्लैक फंगस का यह पांचवां मरीज है। उधर, टांडा मेडिकल कॉलेज में शनिवार को सामने आए ब्लैक फंगस के दोनों मरीजों की रविवार को सर्जरी की गई। अस्पताल के एमएस डॉ. सुशील शर्मा ने बताया कि दोनों मरीजों की सर्जरी के दौरान संक्रमण वाले हिस्से को शरीर से अलग कर दिया गया है।
विज्ञापन
अब उनको दवाइयां दी जा रही हैं। दोनों के कोरोना पॉजिटिव होने के चलते उन्हें कोविड वार्ड में ही रखा गया है। एमएस ने बताया कि ब्लैक फंगस संक्रमण की बीमारी नहीं है, इसलिए कोविड वार्ड मे भर्ती अन्य कोरोना मरीजों को इससे खतरा नहीं है। उधर, आईजीएमसी में भर्ती सोलन के मरीज का यहां पहले कोरोना को रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसलिए मरीज को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। बताया जा रहा है कि नाक में ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीज बीते कल सोलन में उपचार के लिए आया था।
विज्ञापन
यहां पर मरीज को ईएनटी विशेषज्ञों ने देखा और उपचार के लिए आईजीएमसी रेफर कर दिया। इस मरीज को आंख लाल होने और चेहरे पर सूजन की समस्या थी। सोमवार को मरीज का ऑपरेशन किया जाएगा। इसके अलावा हमीरपुर की ब्लैक फंगस से पीड़ित महिला मरीज की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही आगामी उपचार शुरू होगा। आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज ने बताया कि अस्पताल में इस बीमारी से पीड़ित तीन मरीज दाखिल हैं। इनमें दो महिलाएं और एक पुरुष है।
विज्ञापन