{"_id":"653cb37eab721ae48f0afbb3","slug":"one-killed-in-accident-in-didwin-tikkar-hamirpur-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: डिडवीं टिक्कर में ट्रक के नीचे आया बाइक सवार, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: डिडवीं टिक्कर में ट्रक के नीचे आया बाइक सवार, मौके पर मौत
Sat, 28 Oct 2023 12:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, डिडवीं/हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, डिडवीं/हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:39 PM IST
सार
नौजवान बेटे का शव देख परिजनों का सीना पसीज गया। घटना को देखकर उनका रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक के पिता विजय कुमार ने बताया कि कुछ महीने पूर्व ही बेटे की शादी हुई थी।
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस चौकी भोटा के तहत राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 पर शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब गांव डिडवीं में 10 टायरों वाले बड़े ट्रक के टायर के नीचे आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी गांव चौंतड़ा जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। अनिल कुमार मोटरसाइकिल पर सवार होकर भोटा से हमीरपुर की तरफ जा रहा था। उसी दिशा में आगे एक ट्रक आ रहा था। जबकि सामने से एक ट्रक हमीरपुर से भोटा की तरफ आ रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान मोटरसाइकिल सवार ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वह सड़क पर स्किड होकर गिर पड़ा। तभी पीछे से आ रहे ट्रक के टायर के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। इस दौरान सड़क पर भी दोनों तरफ से आने जाने वाले वाहनों का पौने घंटे तक जाम लगा रहा। सुबह 9:30 बजे मुख्य राष्ट्रीय मार्ग पर जाम लगा था, लेकिन पुलिस के आने के बाद काफी मशक्कत के बाद सवा दस बजे एनएच से यातायात बहाल हो पाया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचे शव को अपने कब्जे में ले लिया और मामला दर्ज करने के बाद हादसे के कारणों की जांच शुरू की। अनिल कुमार पेशे से खाने बनाने का कार्य करता था। इस बारे में भोटा पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि अनिल कुमार के शव का पोस्टमार्टम करवा कर इसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। हादसे के दौरान तीनों वाहनों को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
कुछ समय बाद मृतक के परिजन भी वहां पहुंचे, लेकिन नौजवान बेटे का शव देख सीना पसीज गया। घटना को देखकर उनका रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक के पिता विजय कुमार ने बताया कि कुछ महीने पूर्व ही बेटे की शादी हुई थी। वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।