{"_id":"6144b8dfd513c17bf4738b90","slug":"nsui-and-youth-congress-fry-pakodas-polish-shoes-on-pm-narendra-modi-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: बूट पॉलिश व पकौड़े तलकर मनाया राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: बूट पॉलिश व पकौड़े तलकर मनाया राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस
Fri, 17 Sep 2021 09:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, शाहपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:19 PM IST
सार
पंकज कुमार और जितेंद्र धीमान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन नौकरी देना तो दूर, उल्टा मोदी सरकार के समय करोड़ों लोगों की नौकरियां चली गईं।
विज्ञापन
पकोड़े तल कर राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मनाते यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई ने राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मनाया। यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश कर और पकोड़े तल कर राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मनाया। शाहपुर में करीब एक घंटे चले प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
इस दौरान प्रभारी रवि ठाकुर, सुरजीत भरमौरी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव जितेंद्र धीमान और सोनू भारद्वाज भी मौजूद रहे। पंकज कुमार और जितेंद्र धीमान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन नौकरी देना तो दूर, उल्टा मोदी सरकार के समय करोड़ों लोगों की नौकरियां चली गईं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी का अनुमान इस बात से ही लगाया जा सकता है कि जिला कांगड़ा में फॉरेस्ट गार्ड के 57 पदों के लिए ही करीब 46 हजार युवाओं ने आवेदन किया है।
विज्ञापन