फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now the bail hearing of three accused in the paper leak case will be held on November 22.

Hamirpur news: पेपर लीक मामले में तीन आरोपियों की जमानत पर अब 22 नवंबर को होगी सुनवाई

Tue, 21 Nov 2023 11:58 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Nov 2023 11:58 AM IST
सार

भंग होने से पूर्व हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में जेई सिविल पेपर लीक मामले में तीन आरोपियों की जमानत अर्जी पर जिला सत्र न्यायालय हमीरपुर में 22 नवंबर को बहस होगी।

विज्ञापन
Now the bail hearing of three accused in the paper leak case will be held on November 22.
पेपर लीक मामला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भंग होने से पूर्व हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में जेई सिविल पेपर लीक मामले में तीन आरोपियों की जमानत अर्जी पर जिला सत्र न्यायालय हमीरपुर में 22 नवंबर को बहस होगी। मुख्य आरोपी उमा आजाद की जमानत पर भी अब 29 नवंबर को सुनवाई होनी है। 17 नवंबर को जिला सत्र न्यायालय में अभियोजन और बचाव पक्ष ने इस मामले में न्यायालय में अपना-अपना पक्ष रख चुके हैं। इससे पूर्व 9 नवंबर को इस मामले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो की ओर से गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अदालत में अपना पक्ष रखा था। एसआईटी ने अदालत में कहा कि इस मामले में सभी आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। एसपी विजिलेंस मंडी राहुल नाथ ने कहा कि एसआईटी ने बीते शुक्रवार को हमीरपुर न्यायालय में अपना पक्ष रखा है। तीन आरोपियों की जमानत पर न्यायालय में अब 22 नवंबर को बहस होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed