फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now stickers with photo of cm Sukhu on school bags, education department started allotment

Hamirpur News: अब स्कूली बस्तों पर सीएम सुक्खू के फोटो वाले स्टिकर, शिक्षा विभाग ने शुरू किया आवंटन

Thu, 09 Mar 2023 11:39 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Mar 2023 11:39 AM IST
सार

शीघ्र ही पहली, तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के 13782 विद्यार्थियों को स्कूल बैग मिलेंगे। हालांकि शिक्षा विभाग के पास पांच माह पूर्व स्कूल बैग की सैंपल रिपोर्ट पहुंच चुकी थी।

विज्ञापन
Now stickers with photo of cm Sukhu on school bags, education department started allotment
स्कूली बस्तों पर सीएम सुक्खू के फोटो वाले स्टिकर - फोटो : संवाद

विस्तार

 प्रारंभिक और उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जिला हमीरपुर के छह शिक्षा खंडों में स्कूल बैग का आवंटन शुरू कर दिया है। शीघ्र ही पहली, तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के 13782 विद्यार्थियों को स्कूल बैग मिलेंगे। हालांकि शिक्षा विभाग के पास पांच माह पूर्व स्कूल बैग की सैंपल रिपोर्ट पहुंच चुकी थी। लेकिन प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लगने के कारण विद्यार्थियों को बैग नहीं मिल पाए थे। बाद में कांग्रेस सरकार का कार्यकाल होने से बैग पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की फोटो होने से सरकार ने स्कूल बैग के आवंटन पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन


अब चार माह बाद शिक्षा निदेशालय की ओर से सरकार के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री सुक्कू की फोटो के स्टिकर जिला शिक्षा उपनिदेशकों को बांटे गए हैं। इन स्टिकरों के माध्यम से स्कूल बैगों पर लगी पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की फोटो को ढका जाएगा और स्कूलों में विद्यार्थियों को बैग आवंटित किए जाएंगे। स्टिकरों पर मुख्यमंत्री सुक्खू का फोटा छपा है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री का चेहरा छिपाने के लिए तथा नए मुख्यमंत्री का चेहरा दिखाने के लिए स्टिकर का इस्तेमाल किया जा रहा है। बैगों के आवंटन के दौरान शिक्षकों को सीएम की फोटो के स्टिकर भी आवंटित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की फोटो के साथ ही विद्यार्थियों को स्कूल बैगों का आवंटन किया जा रहा है। खंड स्तर पर स्कूल का आवंटन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बीडी शर्मा, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर।

शिक्षा निदेशालय की ओर से सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की फोटो के स्टिकर भेजे गए हैं। इन्हें स्कूल बैगों के ऊपर लगाकर ही बैगों का आवंटन किया जाएगा।-कुलभूषण राकेश, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed