फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Subjects with zero number of students will be closed in senior secondary schools, Directorate of Education has

Himachal: वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में बंद होंगे विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले विषय, रिपोर्ट मांगी

Thu, 08 May 2025 09:58 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 May 2025 09:58 AM IST
सार

प्रदेश के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले विषय बंद होंगे। प्रवक्ताओं को अन्य स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा।

विज्ञापन
Subjects with zero number of students will be closed in senior secondary schools, Directorate of Education has
सरकारी स्कूल(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले विषय बंद होंगे। प्रवक्ताओं को अन्य स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने जिला अधिकारियों से 30 अप्रैल तक हुए दाखिलों के आधार पर दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा है। दाखिलों की सही जानकारी न देने पर स्कूल प्रभारी को ही सरप्लस प्रवक्ता के वेतन की अदायगी करनी होगी। प्रदेश में विद्यार्थियों की कम संख्या वाले वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों से कई विषय शिफ्ट भी किए जाने हैं।

विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने जिला उप निदेशकों से दो दिन में विषय और कक्षावार छात्रों के नामांकन की अलग-अलग से जानकारी देने को कहा है। अधिकारियों ने बताया कि कई वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में कुछ विषयों में विद्यार्थियों का नामांकन बहुत कम है या शून्य है। ऐसे विषयों को साथ लगते अधिक विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों में शिफ्ट करने का विचार है। जिलाें से विषयवार नामांकन की जानकारी जुटाई जा रही है। विभाग की ओर से इस बाबत प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। यह फैसला होने से संबंधित विषयों के शिक्षकों को आवश्यकता वाले स्कूलों में तैनाती दी जाएगी। जिन स्कूलोंं में विद्यार्थियों के दाखिले कम हैं, ऐसे स्कूलों को मर्ज करने का प्रस्ताव भी बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed