{"_id":"67a99694c257ad146f0060c4","slug":"now-flights-to-shimla-dharamshala-will-be-available-only-three-days-a-week-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: शिमला-धर्मशाला के लिए हफ्ते में तीन दिन ही होगी अब उड़ान, एयरलाइन ने की कटाैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: शिमला-धर्मशाला के लिए हफ्ते में तीन दिन ही होगी अब उड़ान, एयरलाइन ने की कटाैती
Mon, 10 Feb 2025 11:34 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:34 AM IST
सार
मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को उड़ानें नहीं होंगी। शिमला और धर्मशाला के बीच एलायंस एयर का एटीआर-42 श्रेणी का 48 सीटर विमान संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
गगल हवाई अड्डा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिमला और धर्मशाला के बीच हफ्ते में अब तीन ही दिन हवाई सेवा मिलेगी। एयरक्राफ्ट चेकिंग के चलते विमानों की कमी के कारण एलायंस एयर ने उड़ान सेवा में तीन दिनों की कटौती कर दी है। शिमला और धर्मशाला के बीच अब सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही विमान सेवा संचालित होंगे। मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को उड़ानें नहीं होंगी। शिमला और धर्मशाला के बीच एलायंस एयर का एटीआर-42 श्रेणी का 48 सीटर विमान संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
शिमला से विमान सुबह 8:45 बजे उड़ान भरता है और 9:40 पर धर्मशाला पहुंचता है। धर्मशाला से शिमला के लिए विमान के उड़ान भरने का समय 10:05 मिनट और शिमला पहुंचने का समय 10:50 बजे निर्धारित है। शिमला और धर्मशाला के बीच विमान का प्रति व्यक्ति किराया 1700 रुपये से शुरू होता है। यात्री सुरक्षा के मद्देनजर नियमित अंतराल पर विमानों की एयरक्राफ्ट चेकिंग होती है। एयरक्राफ्ट चेकिंग के दौरान विमान के कई हिस्सों जैसे ईंधन, लैंडिंग गियर और प्रोपेलर की जांच की जाती है।
विज्ञापन
शिमला-अमृतसर के बीच हफ्ते में तीन दिन फ्लाइट
शिमला और अमृतसर के बीच एलायंस एयर की हफ्ते में तीन दिन उड़ान चल रही है। मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को शिमला और अमृतसर के बीच उड़ानें हो रही हैं। प्रति यात्री किराया 2,310 रुपये रुपये से शुरू है। शिमला से दिल्ली के लिए रोजाना उड़ान हो रही है और प्रति यात्री किराया 8,925 से शुरू है।
विज्ञापन