फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now building owners will be able to increase the balcony by half a foot, the rule will be applicable for urban

Himachal News: अब आधा फुट छज्जा और बढ़ा सकेंगे भवन मालिक, शहरी निकायों के लिए लागू होगा नियम

Thu, 08 Feb 2024 10:49 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Feb 2024 10:49 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट से स्वीकृत डेवलपमेंट प्लान में इसका जिक्र किया गया है। नियम को हिमाचल के शहरी क्षेत्रों में भी लागू किया जाना है। टीसीपी और नगर निगम में अब जो नक्शे पास किए जा रहे हैं, उसमें लोगों को राहत दी जा रही है।

विज्ञापन
Now building owners will be able to increase the balcony by half a foot, the rule will be applicable for urban
शिमला में भवन(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भवन मालिक अब भवन का छज्जा आधा फुट और बढ़ा सकेंगे। पहले डेढ़ फुट छज्जा बढ़ाने की अनुमति थी, अब इसे दो फुट कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट से स्वीकृत डेवलपमेंट प्लान में इसका जिक्र किया गया है। नियम को हिमाचल के शहरी क्षेत्रों में भी लागू किया जाना है। टीसीपी और नगर निगम में अब जो नक्शे पास किए जा रहे हैं, उसमें लोगों को राहत दी जा रही है। अभी चार बिस्वा प्लॉट में फ्रंट से तीन और अन्य तीन किनारों से डेढ़-डेढ़ मीटर सैट बैक छोड़ते हैं। खंभे के ऊपर लेंटर के बीम से दो फुट बाहर छज्जा रहेगा।

विज्ञापन


हालांकि, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग का मानना है कि अगर दो फुट से ज्यादा छज्जा बाहर होता है तो भवन की कंप्लीशन नहीं दी जाएगी। प्रदेश सरकार की ओर से तैयार किए गए डेवलपमेंट प्लान में सभी भवन मालिकों को राहत है। जिन लोगों के भवन बन चुके हैं, अगर वे अपना छज्जा बढ़ाना है तो टीसीपी और स्थानीय निकायों से अनुमति लेना जरूरी होगा। नए नक्शों में इसका पहले से ही प्रावधान होगा। भवन मालिक दीवारों पर आसानी से पेंट और प्लास्टर करवा सके, इसलिए सरकार ने आधा फुट छज्जा और बढ़ाने की अनुमति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed