फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now a merit list will be made in the entire state for teacher recruitment.

Teacher Recruitment HP: अध्यापक भर्ती के लिए अब पूरे प्रदेश में बनेगी एक मेरिट लिस्ट

Tue, 19 Dec 2023 10:38 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Dec 2023 10:38 AM IST
सार

सरकार प्रदेश भर में रिक्त चल रहे अध्यापकों के पदों को भरने के लिए साक्षात्कारों का आयोजन कर रही है। इस दौरान जहां बैचवाइज पदों को भरा जा रहा है। 

विज्ञापन
Now a merit list will be made in the entire state for teacher recruitment.
शिक्षा विभाग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 अध्यापकों की भर्ती में अब प्रदेश भर में एक ही मेरिट लिस्ट बनेगी। अभ्यर्थियों की ओर से अपने आवेदन पत्र में जिस जिले को प्राथमिकता दी गई होगी, वहीं प्राथमिकता उसकी नियुक्ति का आधार बनेगी। इससे पहले जिला स्तर पर ही मेरिट लिस्ट बनाई जाती थी और अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाती थी। अब अध्यापकों की भर्ती के नियम बदल गए हैं। सरकार प्रदेश भर में रिक्त चल रहे अध्यापकों के पदों को भरने के लिए साक्षात्कारों का आयोजन कर रही है। इस दौरान जहां बैचवाइज पदों को भरा जा रहा है। वहीं सीधी भर्ती से भी रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। पदों को भरने के लिए जेबीटी सहित अन्य श्रेणियों में कुछ साक्षात्कार हो चुके हैं।

विज्ञापन


जिला स्तर पर हुए इन साक्षात्कारों के बाद अब अभ्यर्थियों की जिला स्तर पर मेरिट लिस्ट बनाई जा रही है। इस मेरिट लिस्ट के बनने के बाद इसे निदेशालय भेजा जाएगा। वहां पर सभी जिलों से आई मेरिट लिस्ट के आधार पर एक नई ओवरआल मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। प्रदेश स्तर पर बनी इस मेरिट लिस्ट के आधार पर ही अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी। इस दौरान मेरिट लिस्ट के तहत अभ्यर्थी ने जिस जिला को पहले प्राथमिकता दी होगी, उसी आधार पर उसकी उस जिला में नियुक्ति होगी। इससे पहले जिला स्तर पर ही मेरिट लिस्ट बनती थी और उसके आधार पर अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाती थी।

विज्ञापन

जिला कांगड़ा में हाल ही में जेबीटी के पदों को भरने के लिए काउंसलिंग करवाई गई है। इस काउंसिलिंग के बाद पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट बनाई जा रही है। इस लिस्ट को निदेशालय भेजा जाएगा। निदेशालय में बनने वाली नई लिस्ट के आधार पर अब अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी। - अश्वनी भट्ट, उप जिला शिक्षा अधिकारी, कांगड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed