फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   nomination for mc election and three block panchayat pradhans of himachal from today

हिमाचल के चार नगर निगमों में चुनाव के लिए आज से नामांकन, सात अप्रैल को मतदान

Mon, 22 Mar 2021 10:44 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Mar 2021 10:44 AM IST
सार

  • हिमाचल प्रदेश में नगर निगम चुनाव
  • तीन ब्लॉक में पंचायत प्रधान पदों के चुनाव के लिए भी होंगे नामांकन
  • इस बार नगर निगमों के चुनाव पार्टी चिह्न पर होंगे

विज्ञापन
nomination for mc election and three block panchayat pradhans of himachal from today
एमसी चुनाव हिमाचल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शहरी निकायों और तीन ब्लॉक में पंचायत प्रधान पदों के चुनाव के लिए 22 से 24 मार्च तक उम्मीदवार अपना नामांकनपत्र भर सकेंगे। पहली बार नगर निगमों के चुनाव पार्टी चिह्न पर होंगे। मतदान 7 अप्रैल को प्रात: 8 बजे से शाम 4 बजे तक करवाया जाएगा। मतदान के बाद मतगणना शुरू की जाएगी और फिर चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। शहरी निकायों के चुनाव में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और पंचायत चुनाव में मतपत्रों का इस्तेमाल होंगे। राज्य चुनाव आयोग धर्मशाला, सोलन, मंडी और पालमपुर नगर निगम सहित, छह नगर पंचायतों जिला शिमला के चिड़गांव, नेरवा, जिला कुल्लू के आनी और निरमंड, सोलन जिले की कंडाघाट और ऊना जिले के अंब में चुनाव करवा रहा है। इसके अलावा जिला शिमला के टुटू, चौपाल और मंडी जिले के धर्मपुर ब्लॉक में पंचायत प्रधान पदों के चुनाव हो रहे हैं। 

विज्ञापन


इन पंचायतों में 22 से 24 मार्च तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। राज्य चुनाव आयोग पंचायतों में अन्य रिक्त पदों को भी साथ ही भरेगा। तीनों ब्लाक में कुल 138 प्रधान पदों के लिए चुनाव होगा। चुनाव जीतने के बाद दो प्रधानों की मौत हो गई थी। इसके बाद रिक्त हुए पदों को भी भरा जाएगा। इन ब्लाकों में प्रधान पदों के चुनाव का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन था, जिस कारण चुनाव एक साथ नहीं हो पाए थे। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच 25 मार्च को संबंधित रिटर्निंग अथवा सहायक रिटर्निंग अधिकारी करेंगे। प्रत्याशी 27 मार्च को प्रात: 10 से अपराह्न 3 बजे तक अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। उम्मीदवारों को 27 मार्च को ही चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। यह चुनाव स्वतंत्र चुनाव चिह्न के आधार पर होगा। किसी भी उम्मीदवार को उसकी पसंद का चुनाव चिह्न आवंटित नहीं होगा।
विज्ञापन

 
पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण आज से
राज्य के शहरी निकायों और पंचायतों के चुनाव कराने को 22 मार्च से प्रशिक्षण शुरू होगा। चुनाव आयोग पोलिंग पार्टियों को तीन चरणों में प्रशिक्षित करेगा। करीब साढ़े पांच सौ पोलिंग पार्टियों की चुनाव ड्यूटी लगाई है। चुनाव आयोग के आदेशों के अनुसार तीसरे चरण का प्रशिक्षण पोलिंग पार्टियों को मतदान से 48 घंटे पहले देना होगा। इसके बाद पोलिंग पार्टियों को मतदान कराने के लिए रवाना करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed