फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Noconfidence motion passed against Municipal Council Sujanpur President Sunita Devi

Hamirpur: नगर परिषद सुजानपुर अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, उपाध्यक्ष को सौंपी शक्तियां

Fri, 15 Mar 2024 01:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर(हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर(हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Mar 2024 01:37 PM IST
सार

एक महीने के भीतर अध्यक्ष पद के चयन को लेकर चुनाव प्रक्रिया करवाई जाएगी। उपमंडल अधिकारी डॉक्टर रोहित शर्मा की अध्यक्षता में नगर परिषद सुजानपुर में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक आयोजित हुई।

विज्ञापन
Noconfidence motion passed against Municipal Council Sujanpur President Sunita Devi
नगर परिषद सुजानपुर - फोटो : संवाद

विस्तार

नगर परिषद सुजानपुर अध्यक्ष सुनीता देवी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर नगर परिषद के सभी पार्षदों ने सहमति जता दी है। उन्हें पदभार मुक्त करते हुए आगामी कार्रवाई तक नगर परिषद के उपाध्यक्ष पवन कुमार को अध्यक्ष पद की शक्तियां दी गई हैं। एक महीने के भीतर अध्यक्ष पद के चयन को लेकर चुनाव प्रक्रिया करवाई जाएगी। उपमंडल अधिकारी डॉक्टर रोहित शर्मा की अध्यक्षता में नगर परिषद सुजानपुर में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर परिषद अधिकारी संजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा समर्थित अध्यक्ष सुनीता देवी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के चार और भाजपा के एक पार्षद ने अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इस पर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में विशेष बैठक आयोजित हुई।

विज्ञापन


बैठक में नगर परिषद के सभी पार्षद उपस्थित हुए।  पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए वर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की। इसके बाद अधिकारी ने पार्षदों की सहमति पर फैसला सुनाया। उपमंडल अधिकारी डॉ. रोहित शर्मा ने बताया कि नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ है। आगामी कार्रवाई एक महीने के भीतर अध्यक्ष पद के चयन को लेकर होगी। फिलहाल उपाध्यक्ष को  अध्यक्ष की तमाम जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में पार्षद मनीष गुप्ता, बीना धीमान,मनोज ठाकुर, दीप कुमार, शकुंतला देवी, सविता महाजन, सुनीता देवी, अनीता सड़ियाल, उपाध्यक्ष पवन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed