फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   No overtaking in kiratpur nerchowk four lane tunnels NHAI give directions

Bilaspur: किरतपुर-नेरचौक फोरलेन की सुरंगों में ओवरटेक पर रहेगा प्रतिबंध, एनएचएआई ने लिया निर्णय

Thu, 15 Jun 2023 09:54 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 15 Jun 2023 09:54 AM IST
सार

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन की सुरंगों के भीतर गति और ओवरटेक प्रतिबंध को लेकर जगह-जगह साइन बोर्ड लगे हैं। साइन बोर्ड में निर्धारित की गई स्पीड के हिसाब से ही वाहन चलाने होंगे। सुरंगों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गतिसीमा तय की गई है।

विज्ञापन
No overtaking in kiratpur nerchowk four lane tunnels NHAI give directions
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन - फोटो : संवाद

विस्तार

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन की सुरंगों में ओवरटेक पर प्रतिबंध रहेगा। सुरंगों में प्लास्टिक के डिवाइडर लगाने का काम भी शुरू हो गया है। दो लेन की सुरंगों हो रहे हादसों के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने यह निर्णय लिया है। सुरंगों में गति सीमा भी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। किरतपुर-नेरचौक पर पांच सुरंगें बनाई गई हैं। सभी सुरंगें दो लेन की हैं। हालांकि, सभी सुरंगों के समानांतर दो लेन की सुरंगें बनाई जाएंगी, लेकिन तब तक दोनों ओर का यातायात इन सुरंगों से चलता रहेगा।

विज्ञापन


फोरलेन पर ट्रायल के तौर पर यातायात बहाल करने के दौरान इन सुरंगों में कुछ बिगड़ैल चालकों ने नियमों की धज्जियां उड़ाईं। हाल में सबसे बड़ी कैंचीमोड़ टनल में ओवरटेक करते समय दो कारें आपस में टकरा गई थी। ऐसे हादसे फोरलेन को पूरी तरह खुलने के बाद न हों, इसके लिए अब सुरंगों में प्लास्टिक के डिवाइडर लगाए जा रहे हैं। भवाणा और टिहरा सुरंग में डिवाइडर लगाने का काम जारी है।
विज्ञापन


तुन्नू, थापना और कैंचीमोड़ टनल में डिवाइडर लगाने का काम किया जाना है। सुरंगों के भीतर गति और ओवरटेक प्रतिबंध को लेकर जगह-जगह साइन बोर्ड लगे हैं। साइन बोर्ड में निर्धारित की गई स्पीड के हिसाब से ही वाहन चलाने होंगे। सुरंगों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गतिसीमा तय की गई है। सुरंगों में आधुनिक कैमरे में भी लगाए गए हैं। कैमरों के माध्यम से आधिकारिक रूप से फोरलेन शुरू होने पर नियमों का उल्लंघन करने पर ऑनलाइन कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, अभी कैंचीमोड़ से मंडी-भराड़ी पुल तक फोरलेन पूरी तरह से बंद है। मंडी-भराड़ी से भवाणा तक यातायात चल रहा है। मंडी-भराड़ी से कैंचीमोड़ तक उपायुक्त के आगामी आदेशों तक फोरलेन बंद किया गया है। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन के परियोजना अधिकारी वरुण चारी ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी टनलों में डिवाइडर लगाए जा रहे हैं, जल्द ही इनका कार्य पूरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed