फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   no cases of coronavirus reported in himachal on 09 april

हिमाचल के लिए राहत की खबर, सभी 111 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव

Thu, 09 Apr 2020 10:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Apr 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
no cases of coronavirus reported in himachal on 09 april
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हिमाचल प्रदेश के लिए राहत की खबर आई है। प्रदेश में गुरुवार को 111 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अब तक प्रदेश में कुल 773 लोगों की जांच की जा चुकी है। अभी तक प्रदेश में कुल 5035 लोगों को निगरानी में रखा गया हैं। इनमें से 2556 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है और स्वस्थ हैं।  
विज्ञापन


तीन कोरोना पॉजिटिव जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव
उधर टांडा में भर्ती ऊना से लाए गए तीन कोरोना पॉजिटिव जमातियों की सात दिन बाद ली गई दूसरी सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। अब सात दिन बाद दोबारा उनके सैंपल लिए जाएंगे। अगर फिर रिपोर्ट निगेटिव आई तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। यह मरीज मंडी और सुंदरनगर के रहने वाले हैं। ये लोग ऊना जिले की नकड़ोह मस्जिद में ठहरे थे। अभी टांडा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पांच है। इससे पहले  कांगड़ा जिले के 63 साल की महिला समेत दो मरीज टांडा में ठीक हो चुके हैं, जबकि एक मरीज दम तोड़ चुका है।
विज्ञापन


इन अस्पतालों में भी होगा मरीजों का उपचार
चैरिटी अस्पताल भोटा जिला हमीरपुर, एसएस मेमोरियल आशीर्वाद अस्पताल चंबा, नागरिक अस्पताल सराहां जिला सिरमौर एवं अग्रवाल अस्पताल ज्वालामुखी जिला कांगड़ा को समर्पित सेकेंडरी केयर अस्पताल के रूप मे अधिसूचित किया गया है। इनमें कोरोना संदिग्ध मरीजों का उपचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गगल एयरपोर्ट से हवाई उड़ानें शुरू हुईं तो यात्रियों में रखा जाएगा सोशल डिस्टेंस

 वहीं, गगल एयरपोर्ट से 15 अप्रैल से हवाई सेवाएं शुरू करने को लेकर हवाई अड्डा प्रबंधन की पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई।  गुरुवार को एसडीएम जतिन लाल की अध्यक्षता में फैसला लिया गया कि अगर 15 अप्रैल से हवाई सेवा शुरू होती है तो सोशल डिस्टेंस का पालन किया जाएगा। हवाई जहाज में भी यात्रियों के बीच दूरी रखी जाएगी।

यहां से उड़ान भरने वाले 70 से 80 सीटर हवाई जहाज में 35 से 40 यात्री ही सफर कर पाएंगे। गगल एयरपोर्ट के डायरेक्टर किशोर शर्मा ने बताया कि 15 अप्रैल से विमान सेवाओं के लिए बुकिंग चल रही हैं, लेकिन विमान आना शुरू होंगे या नहीं, इसका पता 12 अप्रैल को चलेगा। अगर 15 अप्रैल से विमान सेवा शुरू नहीं होती हैं तो टिकटों का पैसा यात्रियों को वापस मिल जाएगा। वहीं ट्रेनों की भी बुकिंग फुल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed