फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NIT student death case: Main drug supplier arrested on the basis of backward linkage

NIT Hamirpur: एनआईटी में छात्र की मौत के मामले में हमीरपुर पुलिस की कार्रवाई, नशे का मुख्य सौदागर गिरफ्तार

Wed, 01 Nov 2023 10:29 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Nov 2023 10:29 AM IST
सार

रजत से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह रवि से नशा लेता था। वह उसे एनआईटी और अन्य जगह बेचता था। दोनों की मोबाइल कॉल डिटेल से पता चला कि वे लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे।

विज्ञापन
NIT student death case: Main drug supplier arrested on the basis of backward linkage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एनआईटी हमीरपुर में छात्र की संदिग्ध मौत और नशा मिलने के मामले में स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में नशा तस्कर के आरोप में पहले से गिरफ्तार रजत शर्मा उर्फ गिफ्टी से पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार देर रात नशे के मुख्य सौदागर आरोपी रवि चोपड़ा को उसके घर अणु कलां से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


उसके पास से 1.60 ग्राम चिट्टा भी बरामद हुआ है। बता दें कि अणु कलां गांव एनआईटी और डिग्री कॉलेज हमीरपुर से सटा हुआ है। मंगलवार को कोर्ट ने आरोपी को रवि को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक रवि पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट में नामजद रहा है। आरोप है कि वह जिला हमीरपुर में नशे के कारोबार का मुख्य सौदागर है और इस पर छह अभियोग पूर्व में दर्ज हुए हैं। अब सातवां मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


रजत से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह रवि से नशा लेता था। वह उसे एनआईटी और अन्य जगह बेचता था। दोनों की मोबाइल कॉल डिटेल से पता चला कि वे लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे और नशे की डील फोन पर ही होती थी। दोनों नशे के कारोबार में संलिप्त हैं। जांच में पाया गया कि रजत ने पिछले 20 दिन में रवि से लाखों रुपये का लेनदेन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे के मुख्य सौदागर रवि को चिट्टे समेत पकड़ा है। उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। - डॉ. आकृति शर्मा, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर

Trending Videos

छात्र की मौत मामले में नामजद आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के एमटेक प्रथम वर्ष के छात्र सूजल शर्मा की मौत मामले में नामजद चारों आरोपियों का पुलिस रिमांड मंगलवार को खत्म हो गया। जिला पुलिस ने चारों आरोपियों को मंगलवार दोपहर बाद हमीरपुर न्यायालय में पेश किया, जहां से इन्हें 6 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस रिमांड के दौरान महज एक आरोपी रजत शर्मा ने कबूल किया कि वारदात की रात उसने एनआईटी परिसर में प्रवेश किया था।

लेकिन उसने वहां पर क्या किया और किन-किन लोगों को नशा बांटा, यह सूचना अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगी है। हालांकि आरोपियों से पूछताछ के दौरान कौन-कौन लोग चिट्टे का सेवन करते हैं, इसकी सूचना पुलिस को प्राप्त हुई है। पुलिस ने इन आरोपियों की शिनाख्त पर बीते दिन दबिश देकर चरस व चिट्टे के दो मामले पकड़े हैं।

22 अक्तूबर की रात को एनआईटी हमीरपुर का वार्षिक उत्सव हिलफेयर हुआ। देर रात तक इस कार्यक्रम में संस्थान के छात्रों ने भाग लिया। 23 अक्तूबर की सुबह एमटेक प्रथम वर्ष का छात्र सूजल शर्मा अपने छात्रावास के कमरे में मृत मिला था। हमीरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर धारा 304 और एनडीपीएस एक्ट में बीटेक के दो छात्रों वर्णित वर्मा और वरुण शर्मा, नशा सप्लाई करने वाला रजत शर्मा और नशे की खेप के साथ पकड़े गए ईशांत राणा को गिरफ्तार किया था।

उधर, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस जिलेभर में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए अभियान चलाए रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed