{"_id":"65d20b2478275adf730e743b","slug":"nit-s-yash-will-participate-in-abu-dhabi-hackathon-the-program-will-be-organized-from-25-to-28-april-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: अबू धाबी हैकथॉन में भाग लेंगे एनआईटी के यश, 25 से 28 अप्रैल तक होगा कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: अबू धाबी हैकथॉन में भाग लेंगे एनआईटी के यश, 25 से 28 अप्रैल तक होगा कार्यक्रम का आयोजन
Sun, 18 Feb 2024 07:23 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 18 Feb 2024 07:23 PM IST
सार
न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय अबू धाबी (एनवाईयूएडी) हैकथॉन में भाग लेने के लिए उनका चयन हुआ है। यह हैकथॉन क्वांटम कंप्यूटिंग और संयुक्त राष्ट्र सामाजिक भलाई के लिए सतत विकास लक्ष्यों पर केंद्रित है।
विज्ञापन
बीटेक छात्र यश उपाध्याय
- फोटो : संवाद
विस्तार
एनआईटी हमीरपुर के फिजिक्स और फोटोनिक्स साइंस विभाग के बीटेक छात्र यश उपाध्याय बीटेक एनवाईयूएडी हैकथॉन 2024 में हिस्सा लेंगे। न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय अबू धाबी (एनवाईयूएडी) हैकथॉन में भाग लेने के लिए उनका चयन हुआ है। यह हैकथॉन क्वांटम कंप्यूटिंग और संयुक्त राष्ट्र सामाजिक भलाई के लिए सतत विकास लक्ष्यों पर केंद्रित है। इसका आयोजन 25 से 28 अप्रैल तक अबू धाबी में किया जाएगा। हैकथॉन में विशेषज्ञ टीमें छात्रों का मार्गदर्शन करेंगी। छात्रों के साथ मशीन लर्निंग और आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस पर विशेष चर्चा होगी।
विज्ञापन
क्वांटम कंप्यूटिंग, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, हेल्थकेयर, गणित, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य देखभाल, ऑनलाइन गेमिंग, सुरक्षा, सामाजिक विज्ञान और कला संबंधित समस्याओं का हैकथाॅन में समाधान तलाशे जाएंगे। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एचएम सूर्यवंशी, रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना संतोष नानोटी, भौतिकी और फोटोनिक्स विभाग के विभाग प्रमुख, डॉ. विमल शर्मा और संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने यश उपाध्याय को बधाई दी है।
विज्ञापन