फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NIT releases exam and interview schedule for vacant posts

NIT Hamirpur: एनआईटी ने रिक्त पदों के लिए परीक्षा और साक्षात्कार का शेड्यूल किया जारी

Sun, 04 Jun 2023 11:51 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 04 Jun 2023 11:51 AM IST
सार

एनआईटी हमीरपुर की भर्ती समिति के चेयरमैन प्रो. रवि कुमार ने बताया कि रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार और अधिशासी अभियंता सिविल के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए लिखित और साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची संस्थान की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

विज्ञापन
NIT releases exam and interview schedule for vacant posts
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार और अधिशासी अभियंता सिविल के पद के लिए होने वाली भर्ती के लिए संस्थान ने छंटनी प्रक्रिया के बाद योग्य अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही लिखित परीक्षा और साक्षात्कार का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। रजिस्ट्रार के पद पर भर्ती के लिए 19 जून को संस्थान में केवल साक्षात्कार होगा, जबकि डिप्टी रजिस्ट्रार और अधिशासी अभियंता के पद के लिए 19 जून को सुबह के सत्र में लिखित परीक्षा होगी और 20 जून को साक्षात्कार लिए जाएंगे।

विज्ञापन


अधिशासी अभियंता सिविल के पद के लिए संस्थान ने छंटनी के बाद 33 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के लिए चयनित किया है, जबकि 10 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित किए गए हैं। इसी तरह रजिस्ट्रार के पद के लिए 13 अभ्यर्थी पात्र पाए गए हैं, जबकि सात अभ्यर्थी योग्यता पूरी नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन


उधर, एनआईटी हमीरपुर की भर्ती समिति के चेयरमैन प्रो. रवि कुमार ने बताया कि रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार और अधिशासी अभियंता सिविल के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए लिखित और साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची संस्थान की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 वर्षों से खाली है रजिस्ट्रार का पद
एनआईटी हमीरपुर में रजिस्ट्रार का पद करीब 21 सालों से खाली चल रहा है। पूर्व में भी कई बार भर्ती विज्ञापन जारी किए गए, लेकिन अचानक भर्ती प्रक्रिया बंद कर दी जाती रही। इस बार माना जा रहा है कि अगर भर्ती प्रक्रिया बंद न हुई तो संस्थान को स्थायी तौर पर रजिस्ट्रार मिल जाएगा। इन तीनों खाली पदों के लिए संस्था ने मार्च माह में आवेदन आमंत्रित किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed