फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NIT Hamirpur: Those who pass the written exam will now have skill and trade test

NIT Hamirpur: लिखित परीक्षा पास करने वालों के अब होंगे स्किल और ट्रेड टेस्ट

Tue, 03 Oct 2023 10:15 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Oct 2023 10:15 AM IST
सार

एनआईटी में कनिष्ठ और वरिष्ठ सहायक समेत अलग-अलग श्रेणियों के 84 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एनआईटी प्रबंधन ने भर्ती के लिए छंटनी परीक्षाओं का कार्य नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को सौंपा है।
 

विज्ञापन
NIT Hamirpur: Those who pass the written exam will now have skill and trade test
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर - फोटो : NIT Hamirpur Website

विस्तार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में गैर-शिक्षक वर्ग कर्मचारियों के पद भरने के लिए लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के स्किल और ट्रेड टेस्ट होंगे। मेरिट में रहने वाले अभ्यर्थियों का इन पदों के लिए चयन होगा। एनआईटी में कनिष्ठ और वरिष्ठ सहायक समेत अलग-अलग श्रेणियों के 84 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एनआईटी प्रबंधन ने भर्ती के लिए छंटनी परीक्षाओं का कार्य नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को सौंपा है।

विज्ञापन


एनटीए 20, 21 और 22 सितंबर को छंटनी परीक्षाएं कर चुकी है। अब 15 अक्तूबर तक लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। छंटनी परीक्षाओं में उत्तीर्ण रहने वाले अभ्यर्थियों के लिए स्किल और ट्रेड टेस्ट होंगे। मेरिट में रहने वाले अभ्यर्थियों का इन पदों के लिए चयन होगा।
विज्ञापन


संस्थान ने पांच अलग-अलग कैडरों में खाली पदों को भरने के लिए इसी वर्ष जून और जुलाई में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन पत्रों की छंटनी के बाद लिखित परीक्षा करवाई थी। एनआईटी हमीरपुर में गैर शिक्षक वर्ग के यह पद करीब पांच सालों से खाली हैं। इस कारण कर्मचारियों पर काम को अत्यधिक बोझ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईटी हमीरपुर की रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना नानोती ने कहा कि संस्थान में गैर-शिक्षक वर्ग के 84 पदों पर भर्तियां होनी हैं। 20, 21 और 22 सितंबर को छंटनी परीक्षाएं हो चुकी हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से संपर्क करने पर पता चला है कि 15 अक्तूबर तक छंटनी परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद स्किल और ट्रेड टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।


इन पदों पर होगीं भर्तियां
निजी सहायक 1, वरिष्ठ साइंटिफिक अधिकारी 2, साइंटिफिक अधिकारी एवं तकनीकी अधिकारी 2 पद,, कनिष्ठ सहायक 12, वरिष्ठ सहायक 4, फार्मासिस्ट 1, लाइब्रेरी एवं सूचना सहायक 2 पद, स्टूडेंट्स एक्टिविटी एंड स्पोर्ट्स सहायक के 2 पद , अधीक्षक 5 पद, जेई के 2, तकनीकी सहायक के 18 पद, तकनीशियन के 22 और वरिष्ठ तकनीशियन के 11 पद भरे जाने हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed