{"_id":"6548971e309bc61ecd0d5793","slug":"nit-hamirpur-six-students-medical-examination-after-reached-in-drunken-condition-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIT Hamirpur: एनआईटी के 6 प्रशिक्षुओं का करवाया मेडिकल, शराब पीकर संस्थान में आए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NIT Hamirpur: एनआईटी के 6 प्रशिक्षुओं का करवाया मेडिकल, शराब पीकर संस्थान में आए थे
Mon, 06 Nov 2023 01:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:05 PM IST
सार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने कहा कि मेडिकल करवाने के बाद विद्यार्थियों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनआईटी हमीरपुर में शराब पीकर संस्थान में प्रवेश करने के मामले में छह प्रशिक्षुओं का मेडिकल करवाकर उन्हें छोड़ दिया गया है। गौरतलब है कि बीते दिन एक बार फिर से शराब के नशे में कुछ प्रशिक्षुओं ने एनआईटी में प्रवेश किया था। इनमें एक छात्रा, जबकि पांच छात्र हैं।
विज्ञापन
अनुशासन समिति ने सदर थाना हमीरपुर को सूचित किया। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने कहा कि मेडिकल करवाने के बाद विद्यार्थियों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद होगी कार्रवाई : एनआईटी की रजिस्ट्रार डॉक्टर अर्चना नानोटी ने कहा कि काउंसलिंग सत्र, मोटिवेशनल सत्र और मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन भी किया जाएगा। शनिवार को जिन छात्रों ने शराब का सेवन किया था, उनकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद ही अनुशासन समिति आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन