फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NIT Hamirpur News: NIT Girl students found drunk 2 girls suspended from hostel for one year

NIT Hamirpur: एनआईटी में नशा करके पहुंची दो छात्राएं हॉस्टल से निकालीं, अनुशासन कमेटी ने की कार्रवाई

Tue, 31 Oct 2023 10:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 31 Oct 2023 10:33 AM IST
सार

छात्राएं रविवार रात शराब का सेवन कर संस्थान परिसर में पहुंची थीं। इसमें से कुल्लू जिले की रहने वाली एक छात्रा एनआईटी के गेट पर बेसुध हुई थी।

विज्ञापन
NIT Hamirpur News: NIT Girl students found drunk 2 girls suspended from hostel for one year
एनआईटी हमीरपुर

विस्तार

कथित नशे की ओवरडोज से एमटेक की छात्र की मौत के बाद एनआईटी हमीरपुर ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शराब का अत्याधिक सेवन करने वाली बीटेक की दो छात्राओं को सोमवार को अनुशासन कमेटी ने हॉस्टल से बाहर निकाल दिया है। अब दोनों छात्राएं एक वर्ष तक संस्थान के छात्रावास में नहीं रह पाएंगी। छात्राएं रविवार रात शराब का सेवन कर संस्थान परिसर में पहुंची थीं।

विज्ञापन


इसमें से कुल्लू जिले की रहने वाली एक छात्रा एनआईटी के गेट पर बेसुध हुई थी। इस पर एनआईटी प्रशासन ने हरकत में आते ही पहले तो छात्राओं का मेडिकल करवाया और एक छात्रा को प्राथमिक उपचार प्रदान किया। इसके बाद दोनों के माता-पिता को एनआईटी में बुलाया गया। रात करीब तीन बजे छात्राओं के अभिभावक संस्थान में पहुंचे तो छात्रा ने कबूल किया कि उसने हमीरपुर के एक होटल में शराब पी थी।
विज्ञापन


यह भी पता चला कि दो छात्राओं के बीच शराब को लेकर प्रतिस्पर्धा लगी थी। तीसरी छात्रा के मेडिकल में शराब की पुष्टि नहीं हुई। वहीं, सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर एनआईटी के तीन नशेड़ी छात्रों के खिलाफ भी अनुशासन कमेटी जल्द निर्णय लेगी। ये तीनों हमीरपुर गांधी चौक पर नशे में टल्ली होकर घूम रहे थे। रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना नानोटी ने बताया कि दो छात्राओं को हॉस्टल से बाहर निकाल दिया है। तीन छात्रों पर जल्द कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एनआईटी का एक और छात्र चरस के साथ दबोचा

एनआईटी के एक और छात्र को पुलिस ने चरस के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान ओमर जमान निवासी केरल के रूप में हुई है। आरोपी एनआईटी में बीटेक पांचवें सेमेस्टर का छात्र है। पुलिस ने बीते सप्ताह एनआईटी के तीन छात्रों के खिलाफ भी मामले दर्ज किए थे। अब चौथा मामला है। 

दरअसल रविवार शाम को हमीरपुर पुलिस गश्त पर थी। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक बस की चेकिंग की। बस में सवार ओमर के कब्जे से 18.79 ग्राम चरस बरामद की गई। चेकिंग के दौरान ही सचिन शर्मा निवासी गांव गदयाड़ा डाकघर बिकरमनी तहसील बल्ह मंडी के कब्जे से 15.05 ग्राम चरस बरामद हुई।

सचिन कांगड़ा के एक संस्थान में पढ़ाई करता है। दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर, एमटेक छात्र सूजल की मौत, एनडीपीएस एक्ट में नामजद बीटेक छात्र वर्णित वर्मा, वरुण शर्मा, नशा आपूर्तिकर्ता रजत शर्मा, इंशात राणा को पुलिस मंगलवार को फिर कोर्ट में पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed