फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NIT Hamirpur: Charas Recovered by Police from NIT Hamirpur Hostel

NIT Hamirpur: एनआईटी हमीरपुर के हॉस्टल और परिसर के समीप झाड़ियों में मिली चरस, केस दर्ज

Wed, 25 Oct 2023 12:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 25 Oct 2023 12:02 PM IST
सार

छात्र की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
NIT Hamirpur:  Charas Recovered by Police from NIT Hamirpur Hostel
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में एमटेक प्रथम वर्ष के छात्र सूजल शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। संस्थान परिसर में चलाए तलाशी अभियान के दौरान सोमवार देर शाम पुलिस ने विद्यांचल हॉस्टल के समीप दो जगह झाड़ियों में पड़ी 42.96 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


एक अन्य मामले में पुलिस ने हिमगिरि हॉस्टल में बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र से तलाशी के दौरान 69.38 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान सुशील मिश्रा, गांव तेंदुयामाखी, डाकघर लाहौरी, तहसील महू जिला चित्रकूट उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उसे हिरासत में लिया, जो बाद में जमानत पर रिहा कर दिया। गौर हो कि रविवार रात हिलफेयर कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र सूजल का शव सोमवार सुबह हॉस्टल से बरामद हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस ने मोबाइल फोन लोकेशन से एनआईटी के समीप कोट से एक कार में सवार दो लोगों रजत शर्मा और ईशांत राणा को 6.98 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने छात्र की मौत के मामले में बीटेक के दो विद्यार्थियों और एक नशा तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अन्य युवक ईशांत राणा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। चारों न्यायिक दंडाधिकारी हमीरपुर वतस्ला चौधरी की अदालत में पेश किए, जहां से उन्हें 27 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस हॉस्टल वार्डन और सुरक्षा अधिकारी से पूछताछ करेगी, क्योंकि संस्थान के भीतर कैसे नशा तस्कर पहुंच रहे हैं, यह लापरवाही का मामला है। छात्र की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। फोरेंसिक साइंस विज्ञान विभाग के सहायक निदेशक डॉ. नसीब सिंह  ने कहा कि जल्द रिपोर्ट तैयार की जाएगी। 


पुलिस ने चार आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से इन्हें 27 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। छात्र की मौत मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। - डॉ. आकृति शर्मा, पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed