फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NIT Hamirpur appoint Doctor MD Medicine Ophthalmologist and dentist

NIT Hamirpur: एनआईटी में चिकित्सक, एमडी मेडिसन, नेत्र और दंत चिकित्सक की होगी भर्ती

Tue, 28 Feb 2023 01:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 28 Feb 2023 01:00 PM IST
सार

मडी मेडिसन और नेत्र रोग विशेषज्ञ को सप्ताह में तीन दिन स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित होना पड़ेगा। उन्हें 2,500 रुपये प्रतिदिन और यात्रा भत्ता अलग से मिलेगा।

विज्ञापन
NIT Hamirpur appoint Doctor MD Medicine Ophthalmologist and dentist
एनआईटी हमीरपुर।

विस्तार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में स्थित स्वास्थ्य केंद्र में घंटे के आधार ड्यूटी के लिए मेडिकल स्टाफ की भर्ती होनी है। यहां सामान्य चिकित्सक, एमडी मेडिसन, नेत्र विशेषज्ञ और दंत चिकित्सक की नियुक्तियां होंगी। ताकि संस्थान में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को परिसर के भीतर ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। वर्तमान में यहां स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी समेत विभिन्न विभागों में 4,000 के करीब विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। मेडिकल स्टाफ के पदों को भरने के लिए एक मार्च को संस्थान में साक्षात्कार होंगे।

विज्ञापन


सामान्य चिकित्सक की नियुक्ति सप्ताह में छह दिन और रोजाना आठ घंटे के लिए होगी। सामान्य चिकित्सक को 70 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। वहीं एमडी मेडिसन और नेत्र रोग विशेषज्ञ को सप्ताह में तीन दिन स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित होना पड़ेगा। उन्हें 2,500 रुपये प्रतिदिन और यात्रा भत्ता अलग से मिलेगा। जबकि दंत चिकित्सक को सप्ताह में तीन दिन स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित रहना होगा। चयनित दंत चिकित्सक को 1,500 रुपये प्रतिदिन और यात्रा भत्ता मिलेगा।
विज्ञापन


इन चारों पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 65 वर्ष से कम होनी चाहिए। एमबीबीएस, एमडी मेडिसन, नेत्र रोग विशेषज्ञ की डिग्री, दंत चिकित्सा की डिग्री और इन्हें भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम 1956 में राज्य चिकित्सा विभाग में पंजीकृत होना चाहिए। एनआईटी हमीरपुर के रजिस्ट्रार प्रो. आरएस बांसटू ने कहा कि एनआईटी हमीरपुर में घंटे के आधार पर मेडिकल स्टाफ की नियुक्तियां की जानी हैं, जिसके लिए एक मार्च को साक्षात्कार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed