NIT Student Death Case: एनआईटी प्रशासन ने छात्रावास का चीफ वार्डन बदला, आरोपी छात्र न्यायिक हिरासत में
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की सोमवार को प्रस्तावित बैठक किन्हीं कारणों से नहीं हो पाई। अब यह बैठक मंगलवार को होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में एमटेक प्रथम वर्ष के छात्र की मौत और संस्थान परिसर में चरस मिलने के बाद संस्थान प्रशासन ने कमियों को दूर करने की कवायद शुरू की है। इस कड़ी में सोमवार को एनआईटी प्रशासन ने छात्रावास के मुख्य वार्डन को बदल दिया है। इससे पूर्व भी दो छात्रावासों के वार्डन हटाए जा चुके हैं। वहीं, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की सोमवार को प्रस्तावित बैठक किन्हीं कारणों से नहीं हो पाई। अब यह बैठक मंगलवार को होगी। इसमें आगामी फेरबदल और आरोपी विद्यार्थियों पर होने वाली कार्रवाई से संबंधित निर्णय लिए जाएंगे। कुछ अन्य हास्टल वॉर्डन भी बदले जा सकते हैं। वहीं शराब का सेवन करने वाले छात्र और छात्राओं पर होने वाली कार्रवाई के संदर्भ में भी इस बैठक में निर्णय लिए जाएंगे।
गैर इरादतन हत्या और एनडीपीएस मामले में आरोपी 18 तक न्यायिक हिरासत में
छात्र की मौत और एनडीपीएस एक्ट मामले में सदर पुलिस ने प्रथम चरण में बीटेक के छात्र वरुण शर्मा, वर्णित वर्मा और दो अन्य ईशांत राणा और रजत शर्मा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने रवि चोपड़ा और अंकुश शर्मा को गिरफ्तार किया था। इन सभी छह आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया, जहां से इन्हें 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि नशे की खेप इनके पास कहां से आती थी, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन पुलिस की ओर से आरोपियों के फोन की कॉल डिटेल और वित्तीय लेनदेन की जांच पड़ताल जारी है। उधर, एएसपी अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि अदालत ने सभी छह आरोपियों को 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।