{"_id":"6158496a8ebc3e613c35d563","slug":"newborn-found-in-bushes-in-jhandutta-in-bilaspur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता शर्मसार: जन्म के एक घंटे बाद नवजात को झाड़ियों में फेंक मां फरार, अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममता शर्मसार: जन्म के एक घंटे बाद नवजात को झाड़ियों में फेंक मां फरार, अस्पताल में तोड़ा दम
Sat, 02 Oct 2021 06:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहतलाई/बरठीं (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, शाहतलाई/बरठीं (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 02 Oct 2021 06:12 PM IST
सार
लोगों ने नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठीं पहुंचाया। उस समय बच्चा मात्र 8 घंटे का था। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां बच्चे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता विस क्षेत्र के घंडीर में ममता शर्मसार हुई है। यहां एक मां नवजात बच्चे को जन्म देने के एक घंटे के बाद झाड़ियों में फेंककर फरार हो गई। बच्चा सुनसान जगह पर झाड़ियों में रो रहा था। बच्चे के रोने की आवाज सुन लोगों ने उसे वहां से उठाया और 108 एंबुलेंस में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठीं पहुंचाया। उस समय बच्चा मात्र 8 घंटे का था। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मां की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत घंडीर के गांव घंडीर में शनिवार सुबह 5:15 बजे झाड़ियों में एक नवजात बच्चे के रोने की आवाज लोगों ने सुनी। लोगों ने नवजात को वहां से उठाया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान नीलम धीमान और उपप्रधान विजय कौशल को दी। उन्होंने मौके पर पहुंच कर तलाई पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बच्चे को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठीं और बाद में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। खंड स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद टंडन ने बताया कि शिशु का वजन मात्र 13 सौ ग्राम था। घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन