फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New Panchayat will be formed only if the population is more than one thousand, the govt has set the criteria

Himachal: एक हजार से अधिक जनसंख्या पर ही गठित होगी नई पंचायत, सरकार ने तय किए मापदंड

Mon, 06 Jan 2025 11:22 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Jan 2025 11:22 AM IST
सार

सरकार ने पंचायतों के गठन के लिए मापदंड तय कर दिए हैं। पंचायतीराज विभाग के अलावा जिला उपायुक्तों को भी नई पंचायतों का गठन करने के लिए आवेदन भेजे जा सकेंगे। 

विज्ञापन
New Panchayat will be formed only if the population is more than one thousand, the govt has set the criteria
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 1000 से अधिक जनसंख्या होने पर ही नई पंचायत का गठन होगा। सरकार ने पंचायतों के गठन के लिए मापदंड तय कर दिए हैं। पंचायतीराज विभाग के अलावा जिला उपायुक्तों को भी नई पंचायतों का गठन करने के लिए आवेदन भेजे जा सकेंगे। पंचायतीराज विभाग आवेदनों की छंटनी के बाद पंचायतों के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। प्रदेश में नए नगर निगम और नगर परिषद बनने के बाद पंचायतों की सीमाएं भी बदल रही हैं। ऐसे में लोगों की मांग पर नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


प्रदेश में भौगोलिक रूप से कई पंचायतें बहुत बड़ी हैं जिसके कारण लोगों को अपने काम करवाने के लिए बहुत अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। पंचायत की आबादी और मतदाताओं की संख्या के आधार पर नई पंचायतों का गठन होगा। आबादी के अलावा ग्राम पंचायत की वर्तमान मुख्यालय से सबसे दूर वाले गांव की दूरी 5 किमी या उससे अधिक होने पर नई पंचायत का गठन किया जाएगा। जनजातीय क्षेत्रों की उन ग्राम पंचायतों में से नई पंचायतें बनाई जाएंगी, जिनकी जनसंख्या 750 और उससे अधिक है
विज्ञापन


। सरकार की ओर से बनाए गए मापदंडों के आधार पर पंचायतों के गठन के लिए आए आवदेनों का परीक्षण होगा। इसके बाद अधिसूचनाएं जारी कर आपत्तियां और सुझाव मांगे जाएंगे। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला उपायुक्त अपना निर्णय देकर पंचायतीराज विभाग को अनुमोदित करेंगे। भाजपा सरकार के समय प्रदेश में 412 नई पंचायतें बनाई गई थीं। मौजूदा समय में हिमाचल में कुल 3612 पंचायतें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 1000 से अधिक जनसंख्या पर ही नई पंचायत का गठन होगा। आवेदन आने भी शुरू हो गए हैं। सरकार आवेदनों का आंकलन करेगी। मापदंड पूरे करने वाले आवेदनों पर ही नई पंचायत बनाने का फैसला लिया जाएगा।- अनिरुद्ध सिंह, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed