{"_id":"654cfe52ff7c86e686093c87","slug":"new-method-of-cyber-fraud-money-was-withdrawn-from-your-account-by-mistake-please-return-it-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगी का नया तरीका: आपके खाते में गलती से पैसे चले गए हैं, वापस कर दीजिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगी का नया तरीका: आपके खाते में गलती से पैसे चले गए हैं, वापस कर दीजिये
Fri, 10 Nov 2023 11:13 AM IST
Krishan Singh
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:13 AM IST
सार
ठग आपको कॉल करते हैं और कहते हैं कि वह किसी को पेमेंट कर रहे थे, लेकिन गलती से आपके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो गए हैं।
विज्ञापन
साइबर अपराध
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर अपराधी ठगी के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। अब ठगी का एक नया तरीका सामने आया है। ठग आपको कॉल करते हैं और कहते हैं कि वह किसी को पेमेंट कर रहे थे, लेकिन गलती से आपके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो गए हैं। आप मैसेज चेक कर लीजिए और पैसे वापस कर दीजिए। इसके बाद ठगी का असली खेल शुरू होता है। शिमला में कई लोगों को इस तरह के फर्जी मैसेज का चुके हैं। उधर, शिमला पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
इसके अलावा पुलिस ने लोगों को पैसा न देने की भी हिदायत भी दी है। पुलिस के मुताबिक ये ठग इतने शातिर होते हैं कि आपको पैसे ट्रांसफर होने का एक मैसेज भी भेजते हैं, लेकिन यहीं ध्यान देने वाली बात होती है। दरअसल, खाते में पैसे जमा होने का जो मैसेज आता है तो वह बैंक से नहीं, बल्कि ये ठग खुद अपने नंबर से भेजते हैं। अकसर लोग सिर्फ मैसेज देखते हैं और निश्चिंत हो जाते हैं कि पैसे तो आ ही गए हैं और फिर उसे पैसे वापस करने की गलती कर बैठते हैं।
विज्ञापन
यदि आप पैसे इन्हें ट्रांसफर नहीं करते हैं तो ये आपको कॉल करके धमकाते भी हैं और पुलिस से शिकायत करने की धमकी देते हैं। इस तरह के फोन कॉल से आपको बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। एएसपी शिमला नवदीप सिंह ने बताया कि यदि आपके पास कोई ऐसा कॉल आता है, जिसमें उधर से कहा जा रहा है कि गलती से पैसे ट्रांसफर हो गए हैं तो तुरंत फोन कट कर दें। किसी भी तरह की ठगी होने की स्थिति में नजदीकी थाने एवं हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
100 में से 10 लोग हो रहे ठगी का शिकार
हर बार सिर्फ ठगी के तरीके बदलते हैं, ठगी खत्म नहीं होती है। फास्ट इंटरनेट और हर हाथ में मोबाइल ने इस काम को और आसान बना दिया है। ठगी को सबसे आसान यूपीआई पेमेंट ने बनाया है। एक क्लिक और सब पैसे ट्रांसफर। पुलिस की शुरुआती जांच में ठग अकसर भाेले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है। ठग 100 में से करीब 10 लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।