फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New disclosure in Baglamukhi temple trust case, Mahant runs disco-bar in Mohali

बगलामुखी मंदिर ट्रस्ट मामले में नया खुलासा, मोहाली में डिस्को-बार चलाते हैं महंत

Fri, 28 Feb 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Feb 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
New disclosure in Baglamukhi temple trust case, Mahant runs disco-bar in Mohali
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कांगड़ा जिले में बगलामुखी मंदिर ट्रस्ट बनखंडी में नित नए दिन नई बात निकलकर सामने आ रही है। बगलामुखी मंदिर बनखंडी के रखरखाव की बागडोर संभालने वाले महंत और ट्रस्ट के अध्यक्ष रजत गिरी हवन-यज्ञ करने के साथ मोहाली (चंडीगढ़) में पिरामिड नाम से डिस्को-बार भी चलाते हैं। इस डिस्को बार में रात को खूब जाम छलकते हैं। हाईफाई स्तर के इस डिस्को बार में कैफे, लॉज, बार और क्लब है। ग्राहकों को लुभाने के लिए डिस्को बार में माइक्रोब्रेवरी यानी फ्रेश बियर भी परोसी जाती है।

विज्ञापन


महंत रजत गिरी का पिरामिड डिस्को क्लब कैनॉट प्लाजा, सेक्टर 74ए, इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मोहाली (पंजाब) में है। डिस्को क्लब की अपनी पिरामिड वीआईपी नाम से मोबाइल ऐप भी है। ग्राहक मोबाइल ऐप पर भी जाकर पार्टी के लिए एडवांस बुकिंग करवा सकते हैं। पिरामिड डिस्को क्लब की बेवसाइट पर ढूंढने पर पता चला कि इसकी मोहाली के अलावा अमृतसर, चंडीगढ़, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत में भी शाखाएं हैं। पिरामिड डिस्को क्लब की बेवसाइट पर अंकित मोबाइल नंबर 7502200001 पर फोन करने पर बताया गया कि यह डिस्को क्लब है। इसका नाम पिरामिड डिस्को क्लब है। इसके मालिक रजत गिरी हैं। 

विज्ञापन

डिस्को क्लब मेरी कमाई का, मंदिर के पैसे का नहीं : रजतगिरी

बगलामुखी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रजतगिरी ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान माना कि वह डिस्को क्लब चलाते हैं। लेकिन, डिस्को क्लब में मंदिर का पैसा नहीं लगा है। उन्होंने अपनी कमाई से डिस्को क्लब चलाया है। इसके अलावा भी उनका करोड़ों का कारोबार और प्रापर्टी है। लेकिन, यह सब उन्होंने अपनी मेहनत से कमाया है। मैं लोगों के घरों में जाकर पूजा पाठ और हवन करता हूं। 

महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं बगलामुखी के महंत
बगलामुखी मंदिर के महंत और ट्रस्ट के अध्यक्ष रजत गिरी को महंगी गाड़ियां खरीदने का शौक है। उनके पास महंगी गाड़ियां हैं भी। सूत्रों के अनुसार वे महंगी गाड़ियां खरीदकर उन्हें बदलते रहते हैं। सोशल मीडिया में वह महंगी गाड़ियों के प्रति अपना शौक दिखाते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed