हिमाचल में कोरोना वायरस के नौ नए मामले, 27 पहुंचा आंकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में कोरोना वायरस को लेकर अब मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। तब्लीगी जमात से जुड़े ऊना के नौ और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रदेश में एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों की उम्र 16 से 75 साल के बीच है। सभी अंब की कुठेड़ा-खैरला मस्जिद में रुके थे। ये लोग पहले से पॉजिटिव ऊना के मरीजों के संपर्क में आए थे। इनमें पांच सिरमौर, एक-एक कुठेड़ा, अर्की और दो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
सभी पॉजिटिव मरीजों को ईएसआई अस्पताल बद्दी शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक साथ नौ मरीजों के सामने आने के साथ ही अब प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 27 पहुंच गई है। इनमें एक की मौत हो चुकी है जबकि दो ठीक हो गए हैं। वहीं, चार मरीज इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट हो चुके हैं। अब प्रदेश में कोरोना के कुल 20 एक्टिव केस हैं और ये सभी जमाती और उनके संपर्क में आने वाले हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने टांडा मेडिकल कॉलेज व अन्य जगह कुल 79 सैंपलों का टेस्ट किया था।
देर रात आई रिपोर्ट में नौ सैंपल पॉजिटिव, 70 निगेटिव निकले। अब ऊना जिले में सबसे ज्यादा 12 पॉजिटिव मरीज हो गए हैं। बता दें, सोमवार को भी चंबा के तीसा में भी चार जमातियों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। उससे पहले कांगड़ा के इंदौरा के रहने वाले एक तब्लीगी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा ऊना जिले के ही तीन तब्लीगियों में कुछ दिन पहले कोरोना की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद उन्हें टांडा शिफ्ट कर दिया था। रविवार को भी बद्दी और नालागढ़ में एक साथ सात कोरोना के पॉजिटिव केस आए थे।
कहां कितने पॉजिटिव केस
जिला कुल पॉजिटिव कितने जमाती स्थिति
ऊना 12 03जमाती/ 09संपर्क में आए टांडा- बद्दी में भर्ती
कांगड़ा 04 01 जमाती 02 ठीक, 01 मौत, 01 टांडा में भर्ती
चंबा 04 सभी जमाती सभी नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती
सोलन 07 03 जमाती चार दिल्ली शिफ्ट, 03 आईजीएमसी में
चार मरीजों में कोरोना के लक्षण सामने नहीं
वहीं,14 दिन क्वारंटीन में रहने और उसके बाद अब 20 दिन होने पर भी चंबा के चार मरीजों में कोरोना के लक्षण सामने नहीं आ रहे हैं। हालांकि, एहतियातन लिए गए सैंपलों में इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चारों पॉजिटिव मरीजों को अब नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रखा है।
चंबा जिले के चुराह क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले चारों जमातियों में 14 दिन में लक्षण सामने नहीं आने से थ्योरी पर सवाल उठ रहे हैं। सर्किट हाउस चंबा में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाधीश चंबा विवेक भाटिया ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की नौ पंचायतों और सलूणी क्षेत्र की सात पंचायतों को सीज किया गया है।