{"_id":"5f2961c0ffa72e6c6710b9e7","slug":"new-cabinet-minister-rajinder-garg-meets-prem-kumar-dhumal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानिया के बाद राजेंद्र गर्ग ने की धूमल से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानिया के बाद राजेंद्र गर्ग ने की धूमल से मुलाकात
Tue, 04 Aug 2020 06:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 04 Aug 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया के बाद अब नवनियुक्त खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री राजेंद्र गर्ग समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिले। मंगलवार को उन्होंने समर्थकों के साथ समीरपुर पहुंचकर धूमल से आशीर्वाद लिया और उन्हें शॉल और टोपी पहनाई। प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में नई नियुक्तियों के बाद से पूर्व में प्रदेश की सत्ता का केंद्र रहे समीरपुर में फिर से चहल-पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन
नए मंत्रियों के अलावा कई विधायक और पूर्व विधायकों का भी यहां आना-जाना शुरू हो गया है। धूमल से मुलाकात की कई कारण बताए जा रहे हैं। मिशन-2022 भी इसमें शामिल है। दो बार प्रदेश का नेतृत्व करने वाले प्रेम कुमार धूमल की संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ सभी जानते हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार को ढाई वर्ष पूरे हो चुके हैं। इससे पूर्व समीरपुर में नेताओं का इतना जमावड़ा नहीं देखा गया, जितना अब देखने को मिल रहा है। इस सियासी ट्रैफिक के आने वाले समय में क्या मायने होंगे, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
विज्ञापन