फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   navratri 2022 tourist package for bhimakali temple sarahan Kufri Narkanda himachal pradesh

मां भीमाकाली: नवरात्र में देवी दर्शन के साथ कुफरी, नारकंडा और सराहन घूमने का मौका

Mon, 28 Mar 2022 11:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Mar 2022 11:38 AM IST
सार

3,535 रुपये प्रति व्यक्ति के इस पैकेज में सैलानियों की आवाजाही, खाने-पीने और ठहरने का बंदोबस्त पर्यटन निगम की ओर से किया जाएगा। 15 अप्रैल तक ऑफ सीजन की दरें लागू होंगी।

विज्ञापन
navratri 2022 tourist package for bhimakali temple sarahan Kufri Narkanda himachal pradesh
सराहन स्थित मां भीमाकाली मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम नवरात्र पर शिमला आने वाले सैलानियों को देवी दर्शन के साथ पहाड़ों की खूबसूरती का लुत्फ उठाने का मौका दे रहा है। निगम ने नवरात्र से पहले मां भीमाकाली दर्शन पैकेज जारी किया है। एक रात और दो दिन के इस पैकेज में सैलानी सराहन स्थित मां भीमाकाली मंदिर के दर्शन के साथ शिमला के मशहूर पर्यटन स्थल कुफरी और नारकंडा की भी सैर कर सकेंगे। खास बात यह है कि 3,535 रुपये प्रति व्यक्ति के इस पैकेज में सैलानियों की आवाजाही, खाने-पीने और ठहरने का बंदोबस्त पर्यटन निगम की ओर से किया जाएगा। 15 अप्रैल तक ऑफ सीजन की दरें लागू होंगी। इसके बाद सीजन की दरें वसूली जाएंगी। 

विज्ञापन


पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक अनिल तनेजा ने बताया कि पहले दिन इनोवा या टेंपो ट्रैवलर में सैलानी शिमला से रवाना होंगे। लंच नारकंडा के होटल हाटू में होगा। इसके बाद नारकंडा की हाटू पीक की सैर होगी। हाटू पीक में अभी करीब डेढ़ फीट बर्फ मौजूद है। इसके बाद सराहन की ओर रवानगी होगी। शाम की चाय और नाश्ता रामपुर के होटल बुशैहर रीजेंसी में होगा। डिनर और रात्रि ठहराव सराहन के होटल श्रीखंड में होगा। दूसरे दिन सुबह मां भीमाकाली के दर्शन के बाद होटल श्रीखंड में ब्रेकफॉस्ट होगा। लौटते हुए नारकंडा के होटल हाटू में लंच होगा। शिमला लौटते हुए शाम की चाय और नाश्ता कुफरी के कैफे ललित में होगा। कुफरी घूमने के बाद देर शाम शिमला पहुंचने पर टूर खत्म होगा।
विज्ञापन


धार्मिक  पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नवरात्र से पहले मां भीमाकाली दर्शन पैकेज जारी किया गया है। एक रात और दो दिन के इस पैकेज में सैलानियों के लिए आवाजाही, खाने-पीने और ठहरने का पूरा बंदोबस्त पर्यटन निगम की ओर से किया जाएगा। प्रदेश के अन्य शक्तिपीठों के लिए भी देवी दर्शन पैकेज जारी करने की योजना है। - अमित कश्यप, प्रबंध निदेशक, पर्यटन विकास निगम
विज्ञापन
विज्ञापन


टूरिस्ट सीजन की दरें
6 पर्यटक            इनोवा गाड़ी (3895 प्रति व्यक्ति)
10 पर्यटक            टेंपो ट्रैवलर (3560 प्रति व्यक्ति)

ऑफ सीजन की दरें
6 पर्यटक            इनोवा गाड़ी (3535 प्रति व्यक्ति)
10 पर्यटक            टेंपो ट्रैवलर (3310 प्रति व्यक्ति)
(सभी रेट जीएसटी सहित)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed