{"_id":"605778f78ebc3e8cf75e7b28","slug":"national-skiing-competition-will-be-held-in-asia-s-second-highest-ski-slope-from-march-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशिया की दूसरी सबसे ऊंची स्की ढलान पर 26 मार्च से होगी राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशिया की दूसरी सबसे ऊंची स्की ढलान पर 26 मार्च से होगी राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता
Mon, 22 Mar 2021 11:22 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा
- फोटो : अमर उजाला
अटल टनल रोहतांग की सौगात के बाद पहली बार 26 से 28 मार्च तक कोकसर के समीप एशिया की दूसरी सबसे ऊंची ग्रांफू स्की ढलान पर स्कीइंग और स्नो बोर्डिंग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप शुरू होगी। लाहौल-स्पीति प्रशासन व हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन इसकी तैयारी में जुट गई है। प्रतियोगिता में सात राज्यों सहित आर्मी और आईटीबीपी के खिलाड़ी भी भाग लेंगे। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बताया कि शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार गंभीर है। विश्व की दूसरी सबसे ऊंची ग्रांफू की स्की ढलान को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया व हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के सहयोग से नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप करवाई जा रही है। स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया के महासचिव रूप चंद नेगी ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतरीन मंच देने के प्रयास किए जा रहे हैं। हिमाचल विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर ठाकुर ने कहा कि सभी पदाधिकारी नेशनल चैंपियनशिप को सफल बनाने में जुट गए हैं। इस बार भी अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली का उन्हें हर सहयोग मिल रहा है। लुदर ने कहा कि 26 से 28 मार्च तक लाहौल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप में भाग लेने वाली टीमें 25 मार्च को मनाली पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन