फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   national family health survey 22.1 per cent Himachal household owns a car

Himachal News: हिमाचल में 22 फीसदी परिवारों के पास है अपनी कार, सर्वे में हुआ खुलासा

Thu, 29 Dec 2022 11:13 AM IST
अरविन्द ठाकुर रविंद्र सिंह भड़वाल, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
रविंद्र सिंह भड़वाल, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 29 Dec 2022 11:13 AM IST
सार

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में के मुताबिक पूरे देश में 7.5 फीसदी लोगों के पास कार है। देश के गोवा में सबसे ज्यादा परिवारों के पास कार है, जबकि सबसे कम कारें बिहार के परिवारों के पास है।

विज्ञापन
national family health survey 22.1 per cent Himachal household owns a car
आनंद महिंद्रा का ट्वीट। - फोटो : https://twitter.com/anandmahindra

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 22.1 फीसदी परिवारों के पास अपनी कार है। राष्ट्रीय स्तर के साढ़े सात फीसदी के औसत से यह करीब दो गुना अधिक है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19.4 फीसदी की तुलना में भी हिमाचल के ज्यादा परिवारों के पास कार है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2019-21 की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन


देश के दिग्गज कारोबारी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर भारत का एक मैप शेयर किया है। इसमें बताया गया है कि किस राज्य में कितने परिवारों के पास कार उपलब्ध है।
विज्ञापन


इस सर्वे के मुताबिक पूरे देश में 7.5 फीसदी लोगों के पास कार है। देश के गोवा में सबसे ज्यादा परिवारों के पास कार है, जबकि सबसे कम कारें बिहार के परिवारों के पास है। गोवा में 45.2 फीसदी तो बिहार में केवल दो फीसदी परिवारों के पास ही कार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट में यह मैप शेयर कर यूजर्स से सवाल पूछा है कि आप इस मैप को देखकर क्या सोचते हैं। मैं आपका जवाब जानने के लिए उत्सुक हैं। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट की खूब चर्चा हो रही है। कारों के स्वामित्व को लेकर लोगों ने कई दिलचस्प टिप्पणियां भी की हैं।


विशाल अहलावत नाम के एक यूजर ने लिखा कि जिस राज्य में घरों की संख्या और आबादी कम है, वहां लोगों के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। वहीं, जिन राज्यों में पैसे की कमी और आबादी ज्यादा है, वहां कम परिवारों के पास कार उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed