फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NABH team visited 16 AYUSH wellness centres, made documentary on the facilities

Hamirpur News: आयुष उपचार पद्धति को जानेगा देश, 16 आयुष वेलनेस सेंटरों का वृत्तचित्र तैयार

Mon, 16 Oct 2023 06:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Oct 2023 06:09 PM IST
सार

एनएबीच टीम ने जिला हमीरपुर के 16 आयुष वेलनेस सेंटरों की वीडियोग्राफी की। एनएबीच टीम ने योग, पंचकर्म, लैब की सुविधाओं पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म तैयार की है। इस डॉक्यूमेंट्री को चंडीगढ़ के विभागीय कार्यालय में दिखाया जाएगा। 

विज्ञापन
NABH team visited 16 AYUSH wellness centres, made documentary on the facilities
एनएबीएच - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला आयुर्वेदिक विभाग हमीरपुर के 16 गतिशील आयुष वेलनैस सेंटरों का सोमवार को अस्पतालों और स्वास्थ्य देखभाल के लिए गठित राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड(एनएबीएच) की टीम ने दौरा किया। एनएबीच टीम ने जिला हमीरपुर के 16 आयुष वेलनेस सेंटरों की वीडियोग्राफी की। एनएबीच टीम ने योग, पंचकर्म, लैब की सुविधाओं पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म तैयार की है। इस डॉक्यूमेंट्री को चंडीगढ़ के विभागीय कार्यालय में दिखाया जाएगा। एनएबीच टीम ने सबसे पहले जोलसप्पड़ से आयुष वेलनेस सेंटरों की वीडियोग्राफी शुरू की। इसके बाद मुंडखर और अन्य आयुष वेलनेस सेंटरों का दौरा किया गया। इससे पहले जिला हमीरपुर के सभी आयुष और वेलनेस सेंटरों को सुविधाओं से लैस कर दिया गया था।

विज्ञापन


जिला हमीरपुर में आयुर्वेदिक विभाग के तहत 63 आयुर्वेदिक सेंटर आते हैं, जिनमें 16 आयुष वेलनेस सेंटरों में मरीजों का आयुर्वेदिक, आयुष, योग व पंचकर्म पद्धतियों से इलाज किया जा रहा है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी देश राज वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड की टीम ने 16 आयुष वेलनेस सेंटरों का दौरा किया। टीम तैयार की जा रही डॉक्यूमेंटी फिल्म को चंडीगढ़ के विभागीय कार्यालय में दिखाएगी और बताएगी कि हिमाचल प्रदेश के आयुष वेलनेस सेंटरों में कैसे बेहतर सुविधाएं मरीजों को मुहैया करवाई जा रही हैं और आयुर्वेदिक पद्धति से मरीजों का बेहतर इलाज किया जा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed