फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Murder in bilaspur jhandutta accused arrested by police

Bilaspur News: राशन के 400 रुपये नहीं देने पर तवे से सिर पर वार कर साथी मजदूर की हत्या

Thu, 20 Jul 2023 07:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, झंडूता (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, झंडूता (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 20 Jul 2023 07:11 PM IST
सार

बिलासपुर जिले के झंडूता कस्बे में राशन के 400 रुपये न देने पर एक प्रवासी युवक ने अपने साथी के सिर पर तवे से वार कर हत्या कर दी। उत्तर प्रदेश के एक ही गांव के दोनों युवक यहां दिहाड़ी-मजदूरी कर किराये के एक ही कमरे में रहते थे।

विज्ञापन
Murder in bilaspur jhandutta accused arrested by police

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता कस्बे में राशन के 400 रुपये न देने पर एक प्रवासी युवक ने अपने साथी के सिर पर तवे से वार कर हत्या कर दी। उत्तर प्रदेश के एक ही गांव के दोनों युवक यहां दिहाड़ी-मजदूरी कर किराये के एक ही कमरे में रहते थे। पुलिस ने मौके से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार धीरज कुमार और मनोज कुमार निवासी गांव बक्सेना तहसील दातागंज जिला बदायूं उत्तर प्रदेश झंडूता कस्बे में किराये के कमरे में रहते थे। बुधवार रात मनोज ने धीरज से राशन के करीब 400 रुपये मांगे। इस पर दोनों में बहस हो गई। बाद में बहसबाजी मारपीट में बदल गई। इसी बीच मनोज ने धीरज के सिर पर तवा मार दिया। इस जानलेवा वार के बाद मनोज मौके से भाग गया।

विज्ञापन


आसपास रहने वाले लोगों ने घायल धीरज को झंडूता अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना पुलिस और मकान मालिक को दी गई। थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। वहीं, मृतक के कुछ रिश्तेदार भगेड़ कस्बे में रहते हैं, उन्हें भी घटना की सूचना दी गई है। मौके से तवा बरामद कर लिया गया है जबकि अन्य सबूत भी जुटाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी की रात भर तलाश जारी रखी और वीरवार सुबह कोटलू गांव से गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल बिलासपुर में करवाया गया। पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉक्टर नसीब पटियाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed