फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mukesh agnihotri said- HRTC will buy 1,000 buses, Rs 110 crore for electric charging stations

Himachal: मुकेश बोले- एचआरटीसी खरीदेगा 1,000 बसें, इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनों के लिए 110 करोड़

Wed, 06 Aug 2025 06:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Aug 2025 06:39 PM IST
सार

हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में 1,000 नई बसें शामिल होंगी। सरकार बसों की खरीद करेगी।

विज्ञापन
Mukesh agnihotri  said- HRTC will buy 1,000 buses, Rs 110 crore for electric charging stations
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में 1,000 नई बसें शामिल होंगी। सरकार बसों की खरीद करेगी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 24 नई वोल्वो एचआरटीसी बेड़े में शामिल हो चुकी हैं। इसके अतिरिक्त 327 इलेक्ट्रिक बसें (297 टाइप-1 और 30 टाइप-3), 250 डीजल बसें और 100 मिनी बसों की खरीद की जाएगी। 297 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए 37 से 42 सीटर क्षमता की छोटी और सुविधाजनक बसों की खरीद को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि दूरदराज़ और दुर्गम क्षेत्रों में भी परिवहन सेवाएं सुगमता से प्रदान की जा सकें। इसके अलावा भविष्य में 500 और ई-बसें खरीदी जाएंगीं। वर्तमान में निगम लगभग 3,200 बसों का संचालन कर रहा है। अब पहली बार 1,000 बसों का फ्लीट बदला जा रहा है इससे पहले किसी भी सरकार में ऐसा नहीं हुआ है।

विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए लगभग 110 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इलेक्ट्रिक बसों की खरीद में प्रदेश सरकार की सीधी भागीदारी है, जबकि डीजल बसों की खरीद एचआरटीसी अपने संसाधनों से कर रही है। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में परिवहन सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए निगम की ओर से 100 मिनी बसें खरीदी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में सड़कों को जनता की भाग्य रेखाएं भी कहा जाता है। एचआरटीसी इन पर जीवन रेखा की तरह कार्य कर रही है। प्रतिदिन लाखों यात्री एचआरटीसी की सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। निगम राज्य के कोने-कोने तक अपनी पहुंच बनाकर जनता को सुविधा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निगम को हरसंभव सहायता और सहयोग प्रदान कर रही है। निगम को एक स्वतंत्र, सशक्त और आत्मनिर्भर उपक्रम के रूप में विकसित करने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा
 हिमाचल की महिलाएं रक्षाबंधन और भैया दूज के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। पथ परिवहन निगम के एमडी ने इस बारे आदेश जारी कर दिए हैं। यह सुविधा सूर्य उदय के बाद से सूर्यास्त तक मिलेगी। रात को सरकारी बसों में महिलाओं को यह सुविधा निशुल्क नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed