फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   MoS Finance and Corporate Affairs Anurag Thakur Targets sports minister Govind Thakur

अपनी ही सरकार को घेरा अनुराग ने, निशाने पर खेल मंत्री गोविंद ठाकुर

Sat, 26 Oct 2019 05:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर//नादौन (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर//नादौन (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 26 Oct 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
MoS Finance and Corporate Affairs Anurag Thakur Targets sports minister Govind Thakur
- फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपनी ही सरकार को घेरा। अपरोक्ष रूप से उन्होंने खेल मंत्री गोविंद ठाकुर को निशाने पर रखा। अनुराग ने कहा कि अगर खेल मंत्री हमीरपुर आते तो उन्हें 7.50 करोड़ रुपये से निर्मित सिंथेटिक खेल स्टेडियम की दुर्दशा से अवगत करवाते। कहा कि सिंथेटिक ट्रैक में घास उगी हुई है। शौचालयों की हालत खराब है। यहां कोई माली या सिक्योरिटी गार्ड तक नहीं है।

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर सांसद स्टार खेल महाकुंभ के पारितोषिक वितरण समारोह में बोल रहे थे। दरअसल, खेल मंत्री गोविंद ठाकुर को खेल महाकुंभ के लिए बतौर मुख्यातिथि आमंत्रित किया गया था। आयोजक कई दिन से तैयारियों में जुटे थे, लेकिन कार्यक्रम से 20 घंटे पूर्व उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। प्रशासन को शुक्रवार देर शाम इसकी सूचना फैक्स से दी गई। 
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर शुक्रवार देर रात तक हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जेजेपी सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला के साथ दिल्ली में व्यस्त थे। खेल मंत्री का कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिलते ही अनुराग अति व्यस्त शेड्यूल के बावजूद फ्लाइट लेकर गगल पहुंचे। वहां से सीधे आयोजन स्थल टाउन हाल हमीरपुर। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग ने कहा कि उन्होंने महज सात माह में नादौन स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया।

उन्होंने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाया कि सात साल पहले हमीरपुर के अणु स्थित जिस इंडोर स्टेडियम की नींव रखी थी, उसका कार्य आज तक क्यों पूरा नहीं हो पाया? सरकार को सवा साल पहले सेंटर फॉर एक्सीलेंस का प्रस्ताव दिया, उस पर क्यों कोई कार्य नहीं हुआ? हॉकी समेत अन्य खिलाड़ियों को सरकार के इर्द-गिर्द चक्कर काटने पड़ते हैं।

उन्होंने डीसी हमीरपुर को समीक्षा बैठक बुलाकर और सरकार से बात कर दो माह में इंडोर स्टेडियम का कार्य पूरा करने को कहा। कहा कि सरकार को युवा खिलाड़ियों और कोच के बीच आंकलन करने की जरूरत है। सभी स्कूलों में चेस खेल को अनिवार्य किया था, कितने स्कूलों ने इस पर अमल किया, इसका आकलन होना चाहिए। अगर सरकार के पास बजट का अभाव है तो खेल संस्थाएं इसमें सहयोग कर सकती हैं। 

पांच साल के भीतर हमीरपुर को बनाऊंगा खेल का हब
अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह पांच साल में हमीरपुर को खेल का हब बनाकर दिखाएंगे। जिला प्रशासन इसके लिए जमीन की तलाश करे। कोई व्यक्तिगत तौर पर भी जमीन दे सकता है। हमीरपुर में खेल का ऐसा मॉडल खड़ा होगा, जो खेलो इंडिया और फिट इंडिया से भी अधिक प्रसिद्धि प्राप्त करेगा। एचपीसीए ने प्रदेश में 40 क्रिकेट अकादमियां खोली हैं। इसके माध्यम से 1500 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न स्तर के क्रिकेट खेल रहे हैं।

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में शुरू खेल महाकुंभ में 43 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया। रूरल ओलंपिक खेलों का आयोजन हमीरपुर में हुआ। 15 सांसद स्वास्थ्य योजना के तहत एंबुलेंस शुरू कर डेढ़ लाख से अधिक लोगों का निुशल्क उपचार करवाया। हमीरपुर के कई मॉडल को उत्तराखंड समेत केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने क्षेत्र में शुरू करवाया। इसे हिमाचल के सभी जिलों में लागू करना चाहिए।

खेल महाकुंभ के विजेताओं को मंत्री अनुराग ने नवाजा

केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को हमीरपुर टाउन हाल में सांसद स्टार खेल महाकुंभ पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने इस दौरान फुटबाल, बास्केटबाल, कबड्डी, वॉलीबाल और क्रिकेट के संसदीय क्षेत्र स्तर पर विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। आयोजन समिति की ओर से युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली ने उन्हें शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

डेढ़ वर्ष पूर्व प्रारंभ सांसद खेल महाकुंभ में 750 से अधिक पंचायतों में पांच हजार से अधिक गांवों के लगभग 42,700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान लगभग 13,500 मैच करवाए गए जिनमें 280 मैच अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी भूमिका निभाई। अनुराग ने कहा कि सासंद स्टार खेल महाकुंभ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया तथा फिट इंडिया अभियान को भी गति मिली है।

इन्वेस्टर मीट से प्रदेश को मिलेगा आगे बढने का अवसर
ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक निवेश लाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इससे हजारों करोड़ रुपये का निवेश होगा और प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। 

खेल महाकुंभ के संसदीय स्तर पर विजेताओं को 51 हजार रुपये, उपविजेता को 31 हजार, तृतीय और चौथे स्थान पर रही टीम को 11-11 हजार रुपये और मेडल प्रदान किए गए। फुटबाल में स्पैरो यूनाइटेड क्लब अणु, हमीरपुर विजेता, ऊना सदर उपविजेता रहे और गगरेट को तीसरा तथा अंब को चौथा स्थान मिला। बास्केटबाल में डेरा परोल टौणी देवी प्रथम, हमीरपुर सदर द्वितीय तथा नादौन तृतीय और भोरंज चौथे स्थान पर रही।

वॉलीबाल में हरोली प्रथम, झंडूता दूसरे, भोरंज तीसरे और हमीरपुर चौथे स्थान पर रहे। कबड्डी में ऊना सदर प्रथम, भोरंज दूसरे, हरोली तीसरे व गगरेट चौथे स्थान पर रहे। क्रिकेट में ऊना सदर विजेता रही। बिलासपुर सदर रनर अप, हमीरपुर सदर सेकेंड रनरअप तथा देहरा थर्ड रनरअप रही। इन्हें क्रमश: एक लाख, 50 हजार तथा 21-21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

वंदे भारत ट्रेन के पठानकोट ठहराव के लिए किए जाएंगे प्रयास : अनुराग

केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का शनिवार को ब्यास पुल नादौन में पहुंचने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए रेलवे का विस्तार किया जा रहा है।

वंदे भारत ट्रेन के पठानकोट में ठहराव के बारे में प्रयास किए जाएंगे। इस ट्रेन के शुरू होने से माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि नांदेड़ एक्सप्रेस को अब अंब तक बढ़ाया गया है, जबकि प्रधानमंत्री की ओर से नई ट्रेन की सौगात दी गई है, जो अंब से चंडीगढ़-अंबाला के लिए रवाना होगी।

नादौन में बीडीसी के पूर्व चेयरमैन रघुवीर सिंह, डॉ. अशोक शर्मा, विजय शर्मा, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल कोच जगीर सिंह रंधावा, प्रकाश ठाकुर, अनीता ठाकुर, जोहली राम, आशु मंडयाल, नरदीप परमार, शुभम कपिल, नीरज जैन, टिंका ठाकुर, रिपन कुमार, विजय शर्मा, ब्रह्म दत्त शर्मा, संदीप भाटिया, सूरम सिंह, बलदेव, रसीला राम और राकेश पटियाल ने अनुराग ठाकुर का स्वागत किया। इस दौरान एसडीएम किरण भड़ाना और एसएचओ प्रवीण राणा भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed