फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   more waiting for the inauguration of Kiratpur-Manali FourLane

Kiratpur-Manali FourLane: पीएमओ के कार्यक्रम में किरतपुर फोरलेन के लोकार्पण का जिक्र नहीं, जानें पूरा मामला

Sun, 09 Jul 2023 12:43 PM IST
Krishan Singh सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 09 Jul 2023 12:43 PM IST
सार

 प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने एनएचएआई की परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के लिए पहले चरण में तीन राज्यों का टूर प्रोग्राम जारी किया है, उस सूची में फिलहाल किरतपुर-मनाली फोरलेन का नाम नहीं है।

विज्ञापन
more waiting for the inauguration of Kiratpur-Manali FourLane
किरतपुर-मनाली फोरलेन - फोटो : संवाद

विस्तार

सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण किरतपुर-मनाली फोरलेन के लोकार्पण के लिए लोगों का इंतजार और बढ़ गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने एनएचएआई की परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के लिए पहले चरण में तीन राज्यों का टूर प्रोग्राम जारी किया है, उस सूची में फिलहाल किरतपुर-मनाली फोरलेन का नाम नहीं है। किरतपुर-मनाली फोरलेन के तहत मंडी से पनोह को छोड़ पूरा फोरलेन लगभग तैयार है। कई जगह छोटे-छोटे कार्य बाकी हैं, जिन पर एनएचएआई कार्य कर रहा है। प्रदेश के लोगों को उम्मीद थी कि जून में ही उन्हें फोरलेन की सौगात मिलेगी।

विज्ञापन


लेकिन यह संभव नहीं हुआ। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि बरसात के बाद हर हाल में पीएम मोदी इस परियोजना का लोकार्पण कर लोगों का इंतजार खत्म करेंगे। लेकिन अब जो एनएचएआई की परियोजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास की पहले चरण में तीन राज्यों की सूची जारी हुई है, उसमें फिलहाल हिमाचल का नाम ही नहीं है। बताते चलें कि भाजपा वर्ष 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में हिंदुत्व के साथ-साथ विकास को भी बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में विकास का दम दिखाने के लिए सरकार ने अगले नौ महीने में 13 लाख करोड़ की 400 परियोजनाओं की सौगात देने के लिए कमर कस ली है। पीएमओ और केंद्रीय परिवहन मंत्रालय द्वारा परियोजनाओं के लोकार्पण प्रोग्राम के पहले चरण में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के टूर प्रोग्राम दिए हैं। अब कयास लगाया जा रहा है कि किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का टूर प्रोग्राम अगले चरण की सूची में शामिल होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गरामोड़ा, बलोह टोल का मंगलवार को खुलेगा टेंडर 
मंगलवार को गरामोड़ा और बलोह टोल का टेंडर भी खुलेगा। इसके बाद संबंधित फर्म को अलॉटमेंट होगी और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इन्हें शुरू कर दिया जाएगा। व्यावसायिक वाहनों की बात करें तो गरामोड़ा में उनके लिए टोल टैक्स करीब 270 रुपये होगा। बलोह में 120 से ऊपर रहेगा। फोरलेन पर सिंगल एक्सएल, डबल एक्सएल और अन्य प्रकार के मालवाहकों के लिए टोल के दाम अलग होंगे।


किरतपुर-मनाली फोरलेन में मंगलवार को गरामोड़ा और बलोह टोल का टेंडर खुलेगा। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें शुरू किया जाएगा। वहीं उद्घाटन के लिए जो हाल ही में केंद्र से सूची जारी हुई है, उसके पहले चरण में राजस्थान,उत्तर प्रदेश,छत्तीसगढ़ का नाम है। हिमाचल का नाम सूची में नहीं है। पीएमओ से प्रोग्राम आने के बाद ही इसके बारे में कुछ कहा जा सकता है। -वरुण चारी, परियोजना निदेशक किरतुपर-मनाली फोरलेन
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed