फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mohali MMS case: Police preparing to bring accused to Shimla, know the whole matter

मोहाली MMS कांड: आरोपी युवकों को शिमला लाने की तैयारी में पुलिस, जानें वजह

Wed, 21 Sep 2022 11:33 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Sep 2022 11:33 AM IST
सार

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के होस्टल में छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो वायरल के मामले में शिमला के रोहडू़ से गिरफ्तार सनी और ढली से गिरफ्तार रंकेज को मोहाली पुलिस पूछताछ के लिए शिमला लाने की तैयारी में है।

विज्ञापन
Mohali MMS case: Police preparing to bring accused to Shimla, know the whole matter
मोहाली MMS कांड - फोटो : संवाद

विस्तार

खरड़ स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के होस्टल में छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो वायरल के मामले में शिमला के रोहडू़ से गिरफ्तार सनी और ढली से गिरफ्तार रंकेज को मोहाली पुलिस पूछताछ के लिए शिमला लाने की तैयारी में है। यहां मामले से जुड़ा रिकॉर्ड हासिल किया जाएगा और दोनों युवकों और उनके दोस्तों के बैंक खाते खंगाले जाएंगे। उनके मोबाइल फोन से भी रिकॉर्ड लिया जा रहा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यहां दोनों युवकों के घर जाकर भी जांच की जा सकती है। यह भी चेक किया जाएगा कि कहीं वीडियो वायरल करने से जुड़ा कोई लेन-देन इनके खातों में तो नहीं हुआ है। हालांकि डीएसपी सिटी मंगतराम ठाकुर ने बताया कि आरोपी दोनों युवकों को शिमला लाकर पूछताछ करने को लेकर पंजाब पुलिस ने अभी कोई संपर्क नहीं किया है। 
विज्ञापन


एसआईटी ने मंगलवार को आरोपियों से साढ़े छह घंटे तक पूछताछ की और 50 से ज्यादा सवाल पूछे। वहीं पुलिस ने दो और युवकों को हिरासत में लिया है। सीयू वीडियो कांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, उसमें कई खुलासे हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed