फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Modi 3.0 Ministers: JP Nadda, who took BJP's victory march forward, got rewarded

Modi 3.0 Ministers: भाजपा की विजय यात्रा को आगे बढ़ाने वाले जेपी नड्डा को मिला इनाम

Mon, 10 Jun 2024 10:38 AM IST
Krishan Singh सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Jun 2024 10:38 AM IST
सार

नड्डा मूल रूप से बिलासपुर के विजयपुर गांव के हैं। उनके पिता नारायण लाल नड्डा पटना विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। नड्डा का जन्म 2 दिसंबर 1960 को पटना में ही हुआ। 

विज्ञापन
Modi 3.0 Ministers: JP Nadda, who took BJP's victory march forward, got rewarded
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : संवाद

विस्तार

मोदी सरकार में दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बने जगत प्रकाश नड्डा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से नजदीकियों, राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन और उससे पहले कई राज्यों के चुनावों में भाजपा को शानदार जीत  दिलाने का इनाम मिला है।नड्डा मूल रूप से बिलासपुर के विजयपुर गांव के हैं। उनके पिता नारायण लाल नड्डा पटना विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। नड्डा का जन्म 2 दिसंबर 1960 को पटना में ही हुआ। सेंट जेवियर स्कूल पटना से पढ़ाई की। इसके बाद पटना कॉलेज से स्नातक डिग्री की। वहां  वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े और कई छात्र आंदोलनों में हिस्सा लिया। नड्डा 1975 में जय प्रकाश नारायण आंदोलन से जुड़े।

विज्ञापन

 

पटना से बीए की पढ़ाई के बाद नड्डा हिमाचल लौटे। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से लॉ की पढ़ाई की। 1984 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एबीवीपी से पहली बार एससीए का चुनाव लड़े व अध्यक्ष बने। 1986 से 89 तक एबीवीपी के राष्ट्रीय महासचिव रहे। नड्डा 31 साल की उम्र में 1991 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए। नरेंद्र मोदी 1996 से 1998 तक हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रभारी रहे हैं। नड्डा की उसी समय से उनसे नजदीकियां रही हैं। संगठन का काम करते हुए मोदी जब बिलासपुर जाते तो उनका नड्डा के घर आना-जाना रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह 1993 से 2003 और 2007 से 2012 तक  बिलासपुर से विधायक रहे। 1998 से 2003 तक हिमाचल सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और संसदीय मामलों के मंत्री रहे। दूसरी बार विधायक बनने पर 2008 से 2010 तक वह प्रदेश सरकार में वन, पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री भी रहे। उसके बाद भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में आ गए। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रहे। 2012 और 2018 में भाजपा ने उन्हें राज्यसभा भेजा। 2014 से 2019 तक पहले मोदी मंत्रिमंडल में उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के संसदीय बोर्ड का सचिव बनाया गया। 17 जून 2019 में नड्डा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। 20 जनवरी 2020 को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। मौजूदा समय में नड्डा गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed