फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Model health institutions will be built in every assembly constituency of Himachal, Health Department

Model Health Institutions: हिमाचल के हर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनेंगे, मिलेंगी सुविधाएं

Thu, 30 Nov 2023 09:57 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Nov 2023 09:57 AM IST
सार

दर्श स्वास्थ्य संस्थानों में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती और 100 से ज्यादा बिस्तर होंगे। इसके बनने से हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में मरीजों का कम भार पड़ेगा।

विज्ञापन
Model health institutions will be built in every assembly constituency of Himachal, Health Department
आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनेंगे, डीडीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खोले जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन संस्थानों में मरीजों को एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्सरे की सुविधा मिलेगी। इन अस्पतालों में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती और 100 से ज्यादा बिस्तर होंगे। इसके बनने से हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में मरीजों का कम भार पड़ेगा। ये अस्पताल आधुनिक चिकित्सा सुविधा से लैस होंगे। मरीजों के टेस्ट के लिए इनमें प्रयोगशालाएं भी स्थापित की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अस्पतालों के लिए मशीनरी और अन्य उपकरणों की खरीदारी स्वास्थ्य सेवाएं निगम से की जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने व्यवस्था की है कि 50 लाख से कम के उपकरणों और मशीनरी की खरीदारी स्वास्थ्य विभाग करेगा जबकि इससे ज्यादा की खरीदारी के लिए स्वास्थ्य सेवाएं निगम कंपनियों से टेंडर आमंत्रित करेगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाने की घोषणा की थी। सरकार की ओर से इसे सिरे चढ़ाने का काम शुरू हुआ है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में मरीजों को प्रर्याप्त उपचार न मिलने से उन्हें जिला अस्पतालों या फिर मेडिकल कालेज उपचार कराने आना पड़ रहा है। अब उन्हें यह चिकित्सा सुविधा घर के पास मिलेगी। स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुविधाएं और सुदृढ़ की जा रही हैं। लोगों को घर द्वार पर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाएं जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed