फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MLA Sudhir Sharma gave a notice of breach of privilege against the cm sukhu

HP Assembly Session: विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

Mon, 25 Aug 2025 05:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Aug 2025 05:12 PM IST
सार

विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को भेजे पत्र में सदन में कई बार झूठी और गुमराह करने वाली जानकारियां देने का सीएम सुक्खू पर आरोप लगाया है।

विज्ञापन
MLA Sudhir Sharma gave a notice of breach of privilege against the cm sukhu
भाजपा विधायक सुधीर शर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। सोमवार को विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को भेजे पत्र में सदन में कई बार झूठी और गुमराह करने वाली जानकारियां देने का सीएम सुक्खू पर आरोप लगाया है। सुधीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस नोटिस की जानकारी सार्वजनिक की। विधानसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में सुधीर ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट सत्र में सीएम ने घोषणा करते हुए विभिन्न विभागों में 25 हजार युवाओं को रोजगार देने की बात कही।

विज्ञापन

पिछले साल मानसून सत्र के दौरान ही सरकार ने बताया कि उन्होंने सरकारी क्षेत्र में 34 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया है। इस साल स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने 23 हजार लोगों को रोजगार दिया है। सुधीर ने लिखा कि पहले बजट सत्र से ही सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाने की घोषणा की। हर विधानसभा क्षेत्र में सरकार की ओर से इस दावे को दोहराया जाता रहा। आज तक एक भी ऐसी चीज प्रदेश में नहीं बनी। भाजपा के भी 28 विधायक सदन के सदस्य हैं। उनके यहां एक भी ऐसा संस्था नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बार बजट प्रस्तुत कर चुके मुख्यमंत्री ने हर बार पेट स्कैन के बारे में कहा, लेकिन आज तक नहीं लगी। सरकार ने इस बार के बजट में डीए देने की घोषणा की, लेकिन आज तक जारी नहीं किया। कांग्रेस सरकार के नेता और दर्जा प्राप्त कैबिनेट रैंक के बिजली के बिल में भी सरकार ने सदन को गुमराह किया। 15 फरवरी 2024 को प्रश्न संख्या 1273 के जवाब में सरकार ने बताया कि वर्ष 2023 की आपदा के समय प्रभावितों को मुआवजे के तौर पर 483 करोड़ रुपये दिए गए। इस सत्र में एक सवाल के जवाब में बताया गया कि 403 करोड़ की राहत राशि वितरित की है। इसमें से 96 करोड़ रुपये वित्तीय वर्ष 2022-23 का है। यानी इस सरकार ने 307 करोड़ की राहत राशि ही दी है। सुधीर शर्मा ने कहा कि दस गारंटियों के बारे में सरकार कितनी बार सदन में झूठ बोल चुकी है, उसकी गिनती नहीं की जा सकती है।

विज्ञापन

विधायक का नोटिस विधानसभा के पास विचाराधीन : पठानिया
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर नोटिस शेयर नहीं कर सकते। विधानसभा सचिवालय के पास यह पत्र विचाराधीन है। पत्र पर विचार किया जा रहा। कौन से ऐसे तथ्य हैं, जिनका उन्होंने उल्लेख किया है। इसका पता लगाया जाएगा। अगर तथ्य नहीं हुए और बेबुनियाद पाए तो इसके खिलाफ भी कई प्रावधान है। हम देख रहे हैं कि विधायक ने क्या-क्या मामला उठाया है। इस बाबत उचित फैसला लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed