फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MLA Shourie met Chief Minister in Manali and Forest Minister in Kullu

मनाली में मुख्यमंत्री और कुल्लू में वनमंत्री से मिले थे विधायक शौरी 

Tue, 06 Oct 2020 11:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Oct 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
MLA Shourie met Chief Minister in Manali and Forest Minister in Kullu
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कुल्लू जिले के बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी के कोरोना संक्रमित आने से हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे बंजार स्थित अपने घर पर होम क्वारंटीन हो गए हैं। प्रशासन ने उनके घर को कंटेनमेंट जोन तथा आसपास के इलाके को बफर जोन बनाया है। विधायक एक अक्तूबर को जिला मुख्यालय कुल्लू में वन मंत्री राकेश पठानिया से मिले और अगले दिन दो अक्तूबर सुबह वे मनाली के सासे हेलीपैड में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के संपर्क में आए।

विज्ञापन


इसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। उनके पीएसओ समेत अन्य स्टाफ भी होम क्वारंटीन हो गया है। उधर, सीएमओ कुल्लू डॉ. सुशील शर्मा ने कहा कि विधायक सुरेंद्र शौरी ने अपना सैंपल कहां दिया और उनकी रिपोर्ट कब आई उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। एसडीएम बंजार हेमचंद वर्मा ने कहा कि उन्हें लिखित में कुछ भी नहीं आया है। विधायक के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया है। डीसी कुल्लू से इस बारे संपर्क किया गया तो उनका फोन नेटवर्क कवरेज क्षेत्र से बाहर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed