फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MLA Ravi Thakur visited many villages of Spiti, laid foundation stones and inaugurated development works.'

Spiti News: विधायक रवि ठाकुर ने किया स्पीति के कई गांवों का दौरा, विकास कार्यों के शिलान्यास-उद्घाटन किए

Tue, 21 Nov 2023 12:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, काजा (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, काजा (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Nov 2023 12:55 PM IST
सार

शिशुना गांव में 30 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया। इस भवन के बनने से स्थानीय लोगों और महिला मंडल, स्वयं सहायता समूहों को काफी राहत मिलेगी। इस गांव में व्यापक स्तर पर सिबकथार्न एकत्रित किया जाता है।

विज्ञापन
MLA Ravi Thakur visited many villages of Spiti, laid foundation stones and inaugurated development works.'
विधायक रवि ठाकुर ने किया स्पीति का दौरा। - फोटो : संवाद

विस्तार

स्पीति दौरे के दूसरे दिन विधायक रवि ठाकुर ने ढंखर, लालुंग, शिशुना, कुंगरी, सग्नम, खर, तोदनम, तेलिंग, मुद गांवों का दौरा किया। इस अवसर पर लाखों रुपये की लागत से बनने वाली योजनाओं का शिलान्यास भी किया। विधायक रवि ठाकुर ने ढंखर, लालूंग गांवों में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निदान के लिए आवश्यक करवाई का आश्वासन दिया। शिशुना गांव में 30 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया। इस भवन के बनने से स्थानीय लोगों और महिला मंडल, स्वयं सहायता समूहों को काफी राहत मिलेगी। इस गांव में व्यापक स्तर पर सिबकथार्न एकत्रित किया जाता है।

विज्ञापन


कुंगरी गोंपा में बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में विधायक रवि ठाकुर ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का योगदान अतुल्यनीय है। आज भी उन्हें लोग भगवान की तरह पूजते हैं। अपनी जमीन, हक के लिए उन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी। कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों के अधिकारों के बारे में सरकारों को प्रमुखता से कार्य करना चाहिए। यहां के लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए।  विधायक ने कुंगरी गोंपा के निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण किया और तय अवधि में कार्य पूरा करने के आदेश दिए। 
विज्ञापन


मिक्किम गांव में 10 लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। मुद गांव में 40 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया। लोगों ने मोबाइल टॉवर का कार्य शीघ्र इसी वर्ष शुरू करने की मांग रखी। वहीं भावा मुद मार्ग के कार्य में कई सालों से हो रही देरी के लिए रोष जाहिर किया। वहीं, मुद गांव से डोगरी जाने वाले रास्ते में पुल निर्माण का कार्य जल्द शुरू करने की मांग रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed