फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   mla Ravi Thakur statement over cm sukhvinder singh Sukhu on staff issue

Lahul: रवि ठाकुर बोले- कभी मंत्री नहीं रहे सुक्खू, विधायक से सीधे बने हैं मुख्यमंत्री, सरकार में आने में लगेगा

Mon, 13 Mar 2023 07:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Mar 2023 07:05 PM IST
सार

 राजभवन के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद रवि ने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू कभी मंत्री नहीं रहे। विधायक से सीधे मुख्यमंत्री बने हैं। सरकार में आने में शायद वक्त लगेगा। 

विज्ञापन
mla Ravi Thakur statement over cm sukhvinder singh  Sukhu on staff issue
विधायक रवि ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में अधिकारियों के तबादलों से नाराज कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर ने सोमवार को शिमला पहुंचते ही कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राजभवन के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद रवि ने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू कभी मंत्री नहीं रहे। विधायक से सीधे मुख्यमंत्री बने हैं। सरकार में आने में शायद वक्त लगेगा। उन्होंने कहा कि जैसे बच्चा पैदा होने के बाद खाने के लिए दांत आने में समय लगता है। वैसे ही शायद थोड़ा समय लगेगा। कांग्रेस विधायक रवि ने बीते दिनों प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है। सोमवार को उन्होंने मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सुक्खू कभी मंत्री नहीं रहे हैं और सीधे विधायक से मुख्यमंत्री बने हैं। ऐसे में शायद सरकार में आने और प्रशासनिक पकड़ में थोड़ा समय लगता है।

विज्ञापन


कहा कि मैं अधिकारियों के रिक्त पद भरने के मामले में मुख्यमंत्री से तीन-चार बार मिल चुका हूं। मुख्यमंत्री ने मुझे सभी मांगों को जल्द पूरा करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में फोन कर सूची भी ली। यहां तक कहा कि ऑर्डर कर दिए गए हैं, लेकिन मैंने बताया कि धरातल पर कोई भी अधिकारी नहीं आया है। रवि ने बताया कि लाहौल स्पीति में एसडीएम, बीडीओ से लेकर कई पद खाली हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कोई अधिकारी जब तक ज्वाइन नहीं कर लेता, तब तक पहले वाले अधिकारी को रिलीव नहीं किया जा सकता है। बावजूद इसके अधिकारी रिलीव हुए। कहा कि अभी मुख्यमंत्री की बैठकें जरूरी हैं। पांच साल धक्के खाने के बाद हम विधायक बने हैं। शिमला, दिल्ली और लाहौल-स्पीति के चक्कर काटने में बहुत समय लग जाता है। लोगों के हाथ जोड़-जोड़ कर विधायक बने हैं। कहा कि सरकार पूरी तरह से एकजुट है। पूरे पांच साल तक सरकार चलेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से करूंगी इस मामले पर बात : प्रतिभा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर के मामले को लेकर मैं मुख्यमंत्री से बात करूंगी। यह पार्टी का आंतरिक मामला है। इसे जल्द सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed