फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MLA Ravi Thakur listened to people's problems, laid the foundation stone of a hostel to be built in Kaz

Spiti: विधायक रवि ठाकुर ने सुनीं जन समस्याएं, काजा में 1.86 करोड़ से बनने वाले छात्रावास का किया शिलान्यास

Wed, 22 Nov 2023 04:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, काजा (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, काजा (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Nov 2023 04:48 PM IST
सार

 विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि असल में स्पीति में छात्रावास की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। उक्त छात्रावास में 12 कमरे बनेंगे जोकि स्पीति की मिट्टी से बने होंगे। मिट्टी से बने कमरों में सर्दियों में ठंड का एहसास काफी कम होता है।

विज्ञापन
MLA Ravi Thakur listened to people's problems, laid the foundation stone of a hostel to be built in Kaz
विधायक रवि ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

विधायक रवि ठाकुर ने स्पीति के लिदांग, लारा, काजा, लांगचा, कॉमिक और हिक्किम में जन समस्याएं सुनीं।  इस दौरान काजा में 1 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कन्या छात्रावास का शिलान्यास भी किया। यह छात्रावास पहले से बने छात्रावास के साथ ही बनेगा।  विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि असल में स्पीति में छात्रावास की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। उक्त छात्रावास में 12 कमरे बनेंगे जोकि स्पीति की मिट्टी से बने होंगे। मिट्टी से बने कमरों में सर्दियों में ठंड का एहसास काफी कम होता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डेढ़ साल के अंदर इस छात्रावास को तैयार कर लिया जाएगा। काजा पुलिस परिसर में 66 लाख की लागत से बनने जा रहे सम्मेलन कक्ष का भी शिलान्यास किया। इसके साथ ही काजा में बन रहे ग्रामीण हट का निरीक्षण किया। विधायक ने लंबित पड़े कार्य की अनुमानित लागत तैयार करके शीघ्र कार्य पूरा करने ने निर्देश दिए। कॉमिक, हिक्किम और लांगचा में लोगों की जन समस्याओं के समाधान के लिए विधायक ने आश्वासन दिए। इस अवसर पर एसडीएम हर्ष अमरेंद्र नेगी, सभी विभागाध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्पीति के हर गांव में पहुंचेगा 4जी
विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि स्पीति के हर गांव में 4जी नेटवर्क की सुविधा मुहैया करवाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में बीएसएनएल के 34 टावर अभी तक स्पीति में स्थापित हो चुके हैं, जिनमें अब नेटवर्क शुरू करने का कार्य शेष रहा है। पिन घाटी जोकि पूरी तरह से किसी भी मोबाइल नेटवर्क से कटी हुई थी। वहां पर भी मोबाइल टावर स्थापित किया जा चुका है। आगामी कुछ महीनों में इसे सुचारू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed