{"_id":"659d19d979c57bf99e07f774","slug":"mla-priority-meetings-dates-of-decided-will-be-held-under-the-chairmanship-of-cm-sukhu-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: विधायक प्राथमिकता बैठकों की तिथियां तय, सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे अध्यक्षता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: विधायक प्राथमिकता बैठकों की तिथियां तय, सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे अध्यक्षता
Tue, 09 Jan 2024 06:03 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Jan 2024 06:03 PM IST
सार
सरकार ने अगले बजट अनुमानों की राज्य सरकार वार्षिक बजट 2024-25 के लिए अगले बजट अनुमानों को बनाने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
विधायक प्राथमिकता बैठक(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अगले वित्त वर्ष के लिए प्राथमिकताएं लेने के साथ सुक्खू सरकार सभी विधायकों से खर्चे घटाने और आमदनी बढ़ाने के उपाय पूछेगी। सरकार ने अगले बजट अनुमानों की राज्य सरकार वार्षिक बजट 2024-25 के लिए अगले बजट अनुमानों को बनाने की तैयारी में जुट गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में विधायकों की प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए बैठकें 29 और 30 जनवरी को सचिवालय में होंगी।
विज्ञापन
29 जनवरी को 10.30 से 1.30 बजे तक ऊना, हमीरपुर और सोलन तथा दोपहर बाद 2 बजे से 5 बजे तक सिरमौर, चंबा, बिलासपुर और लाहौल-स्पीति जिले के विधायकों के साथ बैठकें की जाएंगी। 30 जनवरी को 10.30 से 1.30 बजे तक कांगड़ा, किन्नौर और कुल्लू जिलों और 2 से 5 बजे तक शिमला और मंडी के विधायकों के साथ बैठकें होंगी।
विज्ञापन
बैठकों में वार्षिक बजट 2024-25 की विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। विधायकों से वर्ष 2024-25 के लिए मित्तव्ययता उपायों, वित्तीय संसाधन जुटाने और बेहतर प्रशासन के संदर्भ में सुझावों पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन