फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MLA Inder Singh may be the next hp vidhan sabha speaker

विधानसभा अध्यक्ष पद पर इनके नाम पर बन सकती है सहमति

Thu, 16 Jan 2020 01:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 16 Jan 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
MLA Inder Singh may be the next hp vidhan sabha speaker
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बन जाने से अब विधानसभा का नया अध्यक्ष कौन होगा? इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है। स्पीकर की कुर्सी पर काबिज होने के लिए कई वरिष्ठ विधायक सक्रिय हो गए हैं। इस पद की चाह में कई विधायकों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी बराबर संपर्क बना लिया है। 

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार डॉ. राजीव बिंदल के विकल्प के रूप में कर्नल इंद्र सिंह का नाम एकाएक सामने आया है। वह मुख्यमंत्री गृह जिले से हैं। भाजपा में वरिष्ठ नेता होने के कारण भी उन्हें अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


मंडी से मंत्री का एक पद खाली होने के बाद उनका नाम चर्चा में हैं। हिमाचल मंत्रिमंडल के दो मंत्रियों में से भी किसी को ड्रॉप कर किसी को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है। हालांकि, अभी तक तस्वीर साफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष की इन ताजपोशियों के बीच हिमाचल मंत्रिमंडल के खाली पदों को भरने की चर्चा फिर शुरू हो गई है। प्रदेश में दो मंत्रियों के पद खाली चल रहे हैं। ये किशन कपूर के सांसद बनने और अनिल शर्मा के इस्तीफा देने से खाली हुए हैं।


मंत्रिमंडल के लिए विधायक सुखराम चौधरी और राकेश पठानिया के नाम चल रहे हैं। आने वाले दिनों में निगम और बोर्ड में भी अहम पदों पर तैनाती हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश भाजपा के मौजूदा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को भी सरकार में किसी निगम, बोर्ड आदि में अहम दायित्व सौंपा सकता जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed