{"_id":"5f23b1b269cd3c615653874f","slug":"miscreants-set-fire-at-temple-in-dharampur-solan-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में केरोसिन डाल लगा दी आग, पुजारी को जिंदा जलाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मंदिर में केरोसिन डाल लगा दी आग, पुजारी को जिंदा जलाने की कोशिश
Fri, 31 Jul 2020 07:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 31 Jul 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर के रौडी गांव में शरारती तत्वों ने केरोसिन डालकर काली माता मंदिर और पुजारी को जिंदा जलाने की कोशिश की। यह घटना सोमवार देर रात की है, लेकिन पुलिस को इसकी शिकायत शुक्रवार को दी गई है। शरारती तत्वों ने मूर्तियों को उठाकर मंदिर से थोड़ी दूरी पर फेंक दिया। मंदिर में रखा कुछ सामान भी गायब था। पुजारी के सोने वाले कमरे को भी रोशनदान से केरोसिन डालकर जलाने की कोशिश की। पुजारी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाबा जोमन दास गिरी ने बताया कि वह करीब 20 वर्षों से काली माता मंदिर गांव आंजी में पुजारी हैं। वह अकेले रहते हैं। सोमवार देर रात को जब वह सो रहे थे तो केरोसिन छिड़ककर अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर में आग लगा दी। इससे मंदिर में रखा काफी सामान जल गया। मंदिर में रखी मूर्तियों को भी काफी नुकसान हुआ है। शरारती तत्वों ने मूर्तियों को उठाकर मंदिर से थोड़ी दूरी पर फेंक दिया। इन्हें दिन के समय तलाश करने पर बरामद किया गया। उधर, थाना प्रभारी धर्मपुर दयाराम ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर मौके की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी नहीं कर सकता हरकत : दिनेश
रौडी पंचायत के उपप्रधान दिनेश शर्मा ने बताया कि बाबा पिछले काफी समय से मंदिर में रह रहे हैं। गांव के बहुत कम लोग मंदिर जाते हैं। इस तरह की हरकत कोई स्थानीय निवासी नहीं कर सकता है। मामले की जांच में सही आरोपियों का पता चल जाएगा।
विज्ञापन