फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ministers-Congress MLAs complained, sought investigation on resignations of independent MLAs, notice issued

Himachal: कांग्रेस ने इस्तीफों पर मांगी जांच, विधानसभा अध्यक्ष का निर्दलीय विधायकों को नोटिस

Thu, 28 Mar 2024 10:29 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Mar 2024 10:29 AM IST
सार

 विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की ओर से संज्ञान लेने पर विधानसभा सचिवालय ने तीनों निर्दलीय विधायकों केएल ठाकुर, होशियार सिंह और आशीष शर्मा को नोटिस जारी किए हैं और उनसे 10 अप्रैल तक जवाब मांगा है।

विज्ञापन
Ministers-Congress MLAs complained, sought investigation on resignations of independent MLAs, notice issued
होशियार सिंह, आशीष शर्मा व केएल ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों ने तीनों निर्दलीय विधायकों की शिकायत कर विधानसभा अध्यक्ष से इनके इस्तीफों के कारणों की जांच करने की मांग की है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की ओर से संज्ञान लेने पर विधानसभा सचिवालय ने तीनों निर्दलीय विधायकों केएल ठाकुर, होशियार सिंह और आशीष शर्मा को नोटिस जारी किए हैं और उनसे 10 अप्रैल तक जवाब मांगा है। शिकायत में इन पर आरोप हैं कि इन्हें इस्तीफे देने के लिए हेलिकाप्टर में लाया गया और इनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने आरोप लगाया कि जनता ने इन्हें पांच साल के लिए चुना है। इन्होंने भाजपा के दबाव में इस्तीफे दिए। राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने वाले तीन निर्दलीय विधायकों हमीरपुर से आशीष शर्मा, देहरा से होशियार सिंह और नालागढ़ से केएल ठाकुर ने विधायक पद से शुक्रवार को इस्तीफे सौंपे थे। मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि शुक्रवार को नई दिल्ली से हेलिकाप्टर में शिमला पहुंचकर तीनों ने विधानसभा सचिव को इस्तीफे सौंपे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद ये निर्दलीय विधायक राज्यपाल से मिले और उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को भी इस्तीफे दिए। उस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और अन्य भाजपा नेता भी उनके साथ रहे। तीनों निर्दलीय विधायक जयराम ठाकुर के साथ दिल्ली वापस भी चले गए। विधानसभा अध्यक्ष के पास यह शिकायत मंत्री जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक संजय रतन और अन्य विधायकों ने की है।

विज्ञापन

मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा कि इस्तीफे देने से पहले हेलिकाप्टर में निर्दलियों को शिमला लाए जाने और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ होने से उनके राजनीतिक दबाव में इस्तीफे देने की बात पुष्ट होती है। शिकायत में मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की मांग की गई है। वहीं, विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने शिकायत होने और इस पर 10 अप्रैल तक स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed